फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Mon, 04 Mar 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। गांव चांग में कानूनी जागरूकता शिविर लगाकर ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों को बताया गया।
रविवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिफा के मार्गदर्शन में अधिवक्ता अनिल गिल और पीएलवी कंचन ने
बताया कि एसिड फेंकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाती है। बताया कि प्रदेश सरकार की तरफ से पीड़ित को 8 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाती है।
ग्रामीणों को फसली अवशेष व पराली नहीं जलाने के प्रति जागरूक किया। फसली अवशेष जलाने से जहां एक तरफ वातावरण प्रदूषित होता है, वहीं दूसरी और मिट्टी की उपजाऊ शक्ति भी कम होती है। इसकी वजह से खेती की पैदावार पर भी प्रतिकुल प्रभाव पड़ता है। फसल अवशेष को जलाना कानूनी अपराध है। फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि उपकरण कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा सब्सिीडी दरों पर उपलब्ध करवाए जाते हैं। उन्होंने किसानों से फसली अवशेषों को जलाने की बजाय कृषि उपकरणों से खेत की मिट्टी में ही मिलाने को कहा ताकि भूमि उर्वरा शक्ति को बनाए रखा जा सकें।इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि बीरसिंह, कर्ण सिंह, पंकज, भोलू, मोनू, रामफल, मैदान, अमित, मलखान व धर्मपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed