{"_id":"5c59ddb9bdec22737f732f95","slug":"21549393337-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की 604 घोषणाओं में 285 पूरी, 200 पर चल रहा काम, 112 लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की 604 घोषणाओं में 285 पूरी, 200 पर चल रहा काम, 112 लंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम की 604 घोषणाओं में 285 पूरी, 200 पर चल रहा काम, 112 लंबित
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भिवानी जिले में विकास की 604 घोषणाएं कीं, जिनमें 285 पूरी हो गईं। दो सौ पर काम चल रहा है और 112 ऐसी हैं, जिन पर काम शुरू नहीं हो पाया है। एसएचआईआईडीसी के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह ने अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को प्राथमिकता के साथ तेजी से कार्य करने और अधूरे विकास कार्यों को 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को डीआरडीए सभागार में हुई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभाग मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं में वर्ष 2014 से 2016 तक के जो विकास कार्य अभी पूरे नहीं हुए हैं उन्हें जल्द से जल्द पूरा कर उपायुक्त कार्यालय में अपनी रिपोर्ट भेजें। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि जिन योजनाओं की स्वीकृति मिल चुकी है तथा फंड ट्रांसफर नहीं हुआ है, इसकी सूची तैयार करके उन्हें दी जाए ताकि वे चंडीगढ़ स्थित सभी विभागों के मुख्यालय से संपर्क कर इस समस्या का समाधान करवा सकें। इसके अलावा कुछ विकास कार्य ऐसे हैं जो एक विभाग से दूसरे विभाग में स्थानांतरित होने हैं जिन पर तेजी से कागजी कार्यवाही पूरी की जाए। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने उपायुक्त अंशज सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं से संबंधित विकास कार्यों में आने वाली रुकावटों की रिपोर्ट तैयार कर उनके चंडीगढ़ कार्यालय में भिजवाएं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल, तोशाम के एसडीएम रविंद्र कुमार, नगराधीश कंवर सिंह, जिला राजस्व अधिकारी संजय बिश्रोई, बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता आरएस सांगवान सहित अन्य विभागों के अधीक्षक अभियंता व कार्यकारी अभियंता, जिला खेल अधिकारी जीजे बनर्जी, जिला शिक्षा अधिकारी रामौतार शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. आदित्य स्वरूप गुप्ता, कृषि उपनिदेशक डॉ. प्रताप सिंह सभ्रवाल आदि मौजूद रहे।