{"_id":"5bddf60bbdec22693b023eaa","slug":"21541273099-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे नहीं जलाएंगे, पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे नहीं जलाएंगे, पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाएंगे
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। पटाखे नहीं जलाएंगे, पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाएंगे। इस संदेश के साथ गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल और हालुवास सरकारी स्कूल बच्चों ने प्रदूषण मुक्त दीवाली अभियान से जुड़ते हुए पटाखे नहीं जलाने की शपथ ली।
जरूरतमंदों में मिठाइयां बांटकर बांटेंगे खुशी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मिडिल हेड राम सिंह के नेतृत्व में छात्राओं ने पटाखे नहीं जलाने की शपथ ली। राम सिंह ने बताया कि पटाखों से इतना प्रदूषण होता है कि सांस के मरीजों, बुजुर्गों का सांस लेना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा अक्सर पटाखे जलाने के दौरान अनेक लोग झुलस जाते है। जिससे भी नुकसान ही होता है। राकेट जब जलते हुए किसी के घरों पर गिरते है तो आग लगने का भी खतरा रहता है।
पटाखे रहित दिवाली मनाने की की ली शपथ
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हालुवास के विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने प्रदूषण व पटाखों रहित दीवाली पर्व पर मनाने की शपथ ली। प्राचार्या सरोज बाला ने शपथ दिलाई व पटाखों से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। साथ ही कहां कि पटाखों से निकलनी वाली जहरीली गैसें किसी के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है। इसके अलावा बच्चों ने चाइनीज उत्पादों की बजाए भारतीय उत्पाद, मिट्टी के दीए खरीदने की भी शपथ ली। इस मौके पर मंजू शास्त्री, रजनी, राजकला, विष्णु दत्त, रमेश, सत्यपाल, मनीराम, प्रवेश, राज कुमार, सुरेंद्र, छाजूराम, राजकुमार सांगवान, शिवानी आदि उपस्थित थे।