{"_id":"5a31789c4f1c1bc1678c16b1","slug":"21513191580-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सचिव के समर्थन में उतरे इनेलो विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सचिव के समर्थन में उतरे इनेलो विधायक
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सचिव के समर्थन में उतरे इनेलो विधायक
बहल । सीएम दरबार में लोकदली बताकर सस्पेंड किए गए ग्राम सचिव का मामला तूल पकड़ने लगा है। पार्टी का नाम लेकर सस्पेंड किए जाने पर इनेलो विधायक ओमप्रकाश बड़वा ने इसे प्रदेश सरकार की दुर्भाग्यपूर्ण कार्रवाई करार दिया है।
बुधवार को विधायक बड़वा और पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा ने कहा कि सचिव रोशनलाल को महज इसलिए सजा दी गई क्योंकि उसके परिवार की आस्था इनेलो पार्टी से जुड़ी है और वे लोहारू हलके के गांव से है। असल में रोशनलाल की तो शिकायत थी ही नहीं। शिकायत तो किसी दूसरे ग्राम सचिव की थी। रोशनलाल पर कार्रवाई महज एक भाजपा नेता के इशारे पर की गई है जबकि सीएम को ऐसा नहीं करना चाहिए था। सीएम पद पर बैठकर एक सरकारी कर्मचारी को पार्टी बेस को आधार मानकर सजा देना न्यायोचित नहीं है।
विधायक ने कहा कि अगर सरकार ने ग्राम सचिव के साथ न्याय नहीं किया तो इनेलो आंदोलन करने पर मजबूर होगी। इस मौके पर युवा नेता दिनेश सिहाग सुरपुरा, प्रवक्ता अमित सिधनवा, महेन्द्र गोकलपुरा, हिम्मत जावला, प्रदीप बिधनोई आदि मौजूद रहे।