फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   फायरिंग करने वाले पकड़े नहीं गए तो मंगलवार नहीं खुलेंगी दवा की दुकानें

फायरिंग करने वाले पकड़े नहीं गए तो मंगलवार नहीं खुलेंगी दवा की दुकानें

Sat, 09 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग करने वाले पकड़े नहीं गए तो मंगलवार नहीं खुलेंगी दवा की दुकानें

विज्ञापन
फायरिंग करने वाले पकड़े नहीं गए तो मंगलवार को नहीं खुलेंगी दवा की दुकानें
केमिस्ट एसोसिएशन ने प्रशासन को दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। भिवानी केमिस्ट एसोसिएशन ने महम गेट स्थित खरोलिया मेडिकल हॉल के संचालक पर फायरिंग के बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दो दिन का समय दिया है। चेतावनी दी है कि यदि बदमाश पकड़े नहीं गए तो मंगलवार को शहर की सभी मेडिकल की दुकानें रहेंगी। इसके बाद केमिस्ट मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मिलेंगे।
शनिवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान देवराज महता ने कहा कि दिनदहाड़े केमिस्ट पर जानलेवा हमला करना निंदनीय है। इससे कानून व्यवस्था का पता चलता है। बैठक के बाद केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी एसपी सुरेंद्र भौरिया से मिले और इस मामले में प्रगति रिपोर्ट जानी। एसपी ने कहा कि वे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। वहीं केमिस्ट एसोसिएशन ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर सोमवार तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो शहरभर में मंगलवार को केमिस्ट की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन


31 सदस्यीय कमेटी का गठन
बैठक में सर्वसम्मति से 31 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि यह कमेटी इस मामले की कार्यवाही की मॉनिटरिंग करेगी। कमेटी में नगर व्यापार मंडल के प्रधान भानुप्रकाश, संरक्षक गिगराज जैन, नप के वाइस चेयरमैन मामनचंद, केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान देवराज महता, सुभाष मित्तल नई अनाज मंडी प्रधान, रोहतक गेट के प्रधान राकेश गौड़, दादरी गेट के प्रधान राजकुमार यादव, हांसी गेट के प्रधान प्रेम धमीजा,सब्जी मंडी के प्रधान गुलश कुमार, घंटाघर के प्रधान अतुल रोहिल्ला, आटो मार्केट के प्रधान वीरभान जांगड़ा, महावीर घाटी के प्रधान किशनलाल जैन, किरयाणा कमेटी के प्रधान गिरधारीलाल, क्लाथ साड़ी हैंडलूम के प्रधान नवीन गुप्ता, पुरानी अनाज मंडी के प्रधान पवन सुगला, अग्रवाल सभा के प्रधान विजय बंसल, नेहरू मार्केट के प्रधान जेपी कौशिक, कृष्णा कालोनी के प्रधान पूर्णचंद आजाद, सराय चौपटा के प्रधान रितेश मित्तल, गौशाला मार्केट के प्रधान आनंद तायल, दिनोद गेट के प्रधान सुनील तंवर, फर्नीचर एसोसिएशन के प्रधान गंगाबिशन जांगड़ा, हलवाई यूनियन के प्रधान रोशनलाल, डा.विनोद अंचल, व्यापार मंडल के सचिव संजय सोनी, नगर पार्षद हर्षदीप, प्रवीण चावला,अशोक गोयल, सुशील सरदाना, सुभाष बजाज, प्रवीण असीजा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed