फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   21 departments provided information about schemes at the Seva Setu camp.

Bhiwani News: सेवा सेतु कैंप में 21 विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
21 departments provided information about schemes at the Seva Setu camp.
पंचायत भवन में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु कैंप में कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते एस
भिवानी। पंचायत भवन में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु कैंप और मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला फेज-2.0 का आयोजन किया गया, जिसमें 21 विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। एसडीएम महेश कुमार ने मेले में स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को पात्रता और जरूरत के अनुसार अधिक से अधिक नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कैंप का उद्देश्य अंत्योदय और जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ देकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है। नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क और काउंसलिंग स्टॉल भी लगाए गए। काउंसलिंग टेबल पर पहले लोगों की रोजगार संबंधी जरूरत जानी गई और पात्रता के अनुसार संबंधित विभाग के स्टॉल पर भेजकर योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई गई।
विज्ञापन

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को रोजगार विभाग में पंजीकरण और उपलब्ध रोजगार व स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी गई। ऋण लेने के इच्छुक लोगों को विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में बताया गया, जबकि विद्यार्थियों को सक्षम योजना समेत उपलब्ध योजनाओं का लाभ लेने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। महिलाओं को हरियाणा महिला विकास निगम और अनुसूचित जाति वर्ग के नागरिकों को हरियाणा अनुसूचित जाति विकास निगम की योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग के पात्र नागरिकों को स्वरोजगार के लिए उपलब्ध ऋण योजनाओं से अवगत कराया गया। पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्योग और अन्य स्वरोजगार गतिविधियों के लिए ऋण व सहायता योजनाओं की जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर आयुष्मान भारत योजना, आभा आईडी बनाने की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया गया। आभा आईडी से स्वास्थ्य रिकॉर्ड व उपचार संबंधी जानकारी डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने की सुविधा की जानकारी भी दी गई।
मेले में परिवार पहचान पत्र, हरियाणा कौशल विकास मिशन, हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, रोजगार विभाग, पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि), विकसित भारत-जी राम जी योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने सेवाओं व योजनाओं की जानकारी दी। दीन दयाल उपाध्याय योजना, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला कल्याण विभाग, रेडक्रॉस सोसायटी और हरियाणा ग्रामीण बैंक के स्टॉल भी लगाए गए।
जिला उद्योग केंद्र एवं एमएसएमई, जिला बाल कल्याण परिषद, हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कोऑपरेटिव लिमिटेड, वीटा डेयरी, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और मत्स्य विभाग समेत विभिन्न विभागों ने भी नागरिकों को अपनी सेवाओं और योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान बीडीपीओ नवीन मलिक, जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र हुड्डा, कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. रविंद्र सहरावत, एलडीएम राजन मल्होत्रा, टीएफआई रश्मि शर्मा और एसएमआईडी ज्योति पांचाल मौजूद रहे।


अंत्योदय परिवार उत्थान मेले में लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ
गांव धारेडू निवासी अशोक ने बताया कि वह दो भैंस लेना चाहते हैं जिसके लिए शिविर में पहुंचे थे। पशुपालन विभाग ने उन्हें आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी दी। गांव अजीतपुर निवासी संदीप ने बताया कि वह पीएम स्वनिधि योजना के तहत चाय की रेहड़ी लगाकर रोजगार शुरू करना चाहते हैं। उन्हें योजना के तहत मिलने वाले ऋण और सब्सिडी की जानकारी दी गई, जिससे अब वह आसानी से आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed