{"_id":"5aaacab24f1c1b01768b57dd","slug":"201521142450-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व उपभोक्ता दिवस पर उपभोक्ताओं को दिया जागरूक रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व उपभोक्ता दिवस पर उपभोक्ताओं को दिया जागरूक रहने का संदेश
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपभोक्ताओं के शोषण का मुख्य कारण उनकी अज्ञानता
अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू।
उपभोक्ता दिवस पर लोगों को जागरूक करते हुए मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजीव श्योराण ने कहा कि जागरूक उपभोक्ता ही सुरक्षित उपभोक्ता होता है। इसलिए प्रत्येक उपभोक्ता को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए।
वीरवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा विश्व उपभोक्ता दिवस पर कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाइस चेयरमैन सुरेश भोडूका व सहायक सचिव सुदेश श्योराण ने की। एसडीएम उत्तम सिंह के मार्ग दर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ता यदि अपने अधिकारों का सही प्रकार से प्रयोग करते हैं तो न केवल उपभोक्ता को लाभ होगा बल्कि यह राष्ट्र निर्माण में भी सहायक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वस्तु आज जीएसटी के दायरे में है उपभोक्ता वस्तुओं और सेवाओं का पक्का बिल लेते हैं तो उन्हें बेहतर सेवाएं प्राप्त होगीं। वहीं पूरा टैक्स मिलने से राष्ट्र को आय होगी, जिससे देश का विकास होगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक पवन कुमार ने कहा कि ग्रामीण उपभोक्ताओं के शोषण का मुख्य कारण उनकी अज्ञानता है। प्रत्येक उपभोक्ता को वस्तु खरीदते समय पक्का बिल लेना चाहिए। वस्तुओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आईएसआई मार्का वाले वस्तुओं का चयन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी वस्तु के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक राशि अदा ना करें। सहायक सचिव सुदेश श्योराण ने उपभोक्ताओं के अधिकारों की जानकारी दी। इस अवसर पर चुन्नीलाल स्वामी, महेंद्र गोठड़ा, जयलाल नंबरदार, महावीर वर्मा, विशंभर, राजेश कुमार, धर्मेद्र कुमार, कांशाी राम केडिय़ा, सुभाष चंद्र, सुभाष, चंदन सिंह, कविता, मनिषा, मोहन, बह्मा देवी सहित अनेक उपभोक्ता उपस्थित रहे।