फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   किरोड़ीमल मंदिर बाजार में मिली चार साल की बच्ची को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

किरोड़ीमल मंदिर बाजार में मिली चार साल की बच्ची को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Mon, 26 Feb 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
किरोड़ीमल मंदिर बाजार में मिली चार साल की बच्ची को पुलिस ने परिजनों को सौंपा
किरोड़ीमल मंदिर बाजार में मिली चार साल की बच्ची, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

भिवानी । अपनी मां व पिता के साथ बाजार में आई चार साल की बच्ची मां से हाथ छूटने पर रविवार सुबह किरोड़ीमल बाजार में बिछड़ गई। मां-बाप से बिछड़ने के बाद रो रही बच्ची को दुकानदारों ने देखा तो वह उसे शहर पुलिस थाने लेकर आए। बाद में पुलिस ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद परिजनों को तलाश कर बच्ची को उनके हवाले किया।

हुआ यूं कि पतराम गेट पर किराये के मकान पर रह रहे बिहार निवासी छोटनलाल अपनी पत्नी व बच्ची के साथ किरोड़ीमल मंदिर के पास बाजार में खरीददारी करने के लिए आए थे। इसी दौरान बच्ची मां से हाथ छुड़ा कर इधर-उधर हो गई। किरोड़ीमल मंदिर के पास से बर्तनों वाला बाजार में जा पहुंची। वहां पर बच्ची को दुकानदारों ने रोते हुए देखा तो वह शहर पुलिस थाने लेकर आए। शहर थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि बच्ची केवल अपना नाम बता पा रही थी। बच्ची ने अपना नाम बिंदिया बताया। करीब पांच घंटे तक बच्ची के मां-बाप की तलाश की गई। पता चला कि उसके मां-बाप पतराम गेट पर रह रहे है। उन्हें सूचना देकर थाने बुलाया गया और बच्ची को उनके हवाले किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed