{"_id":"5a930ed44f1c1b3c718b6f8e","slug":"201519587028-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक सर्राफ की शिकायत पर पांच अफसरों पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक सर्राफ की शिकायत पर पांच अफसरों पर गिरी गाज
Updated Mon, 26 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने नहर विभाग के पांच अधिकारियों पर दिए कार्रवाई के आदेश
भिवानी। बुटाना ग्रुप में पूरा पानी मिलने के बाद भी भिवानी डिस्ट्रीब्यूट्री और माइनरों के टेल पर पानी न पहुंचने की शिकायत पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कड़ा एक्शन लिया है। विधायक घनश्याम दास सर्राफ ने दो दिन पहले इस मामले में मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। मुख्यमंत्री ने पानी पूरा न पहुंचने की वजह से सिंचाई विभाग के दो अधीक्षक अभियंता व तीन कार्यकारी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सीएम के आदेशों के बाद सिंचाई विभाग में हड़ंकप मच गया। विधायक सर्राफ ने इन आदेशों की पुष्टि की है।
सीएम ने सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव को भेजे आदेशों में रोहतक व भिवानी के एसई से पूरा पानी मिलने के बाद भी टेलों पर पानी न पहुंचने पर स्पष्टीकरण मांगा है। आदेशों में कहा गया है कि वे पानी का सही ढंग से वितरण करने व प्रशासनिक तौर पर फेल साबित हुए हैं। इनके अलावा दो कार्यकारी अभियंता(ईई) को मांग के अनुरूप पानी की सप्लाई पहुंचाने में असफल हुए है। इन दोनों अधिकारियों को सर्विस रूल-7 के तहत चार्जशीट करने, एक अन्य कार्यकारी अभियंता को पानी की मात्रा की सही गणना करने व मांग के अनुरूप न छोड़ने पर सर्विस रूल-8 के तहत चार्जशीट करने के आदेश जारी किए गए हैं।
----
यह था मामला
23 फरवरी को गांव निनान, कोंट व अन्य कई गांव के लोगों ने विधायक घनश्याम सर्राफ से पालवास माइनर के टेल पर कम पानी आने की शिकायत की थी। शिकायत के बाद विधायक सर्राफ पालवास माइनर के टेल पर पहुंचे तो देखा वास्तव में टेल पर एक इंच पानी बह रहा था। इस पर विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि टेल पर पूरा पानी है, जबकि वे उस वक्त माइनर के टेल पर ही खड़े थे। इसके बाद सर्राफ ने सीएम मनोहर लाल से अधिकारियों की शिकायत कर दी। शिकायत के बाद सीएम ने उक्त कार्रवाई का आदेश दिया।
विज्ञापन
-----
अनियमितता बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा : सर्राफ
पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने पालवास माइनर के टेल का निरीक्षण किया था। उस समय माइनर के टेल पर एक इंच पानी बह रहा था। उसी समय सीएम मनोहर लाल व इंजीनियर इन चीफ से शिकायत की। शिकायत के बाद सीएम ने दो अधीक्षक अभियंता व तीन कार्यकारी अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।