फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   102 हस्तियों को किया सम्मानित

102 हस्तियों को किया सम्मानित

Sun, 25 Feb 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
102 हस्तियों को किया सम्मानित
सराहनीय कार्य के लिए 102 हस्तियां सम्मानित
विज्ञापन

बहल
बीआरसीएम विद्याग्राम बहल, स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल व केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन सुरेश सैन ने शिरकत की। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के तौर पर वरिष्ठ भाजपा नेता स्वामी राद्यवानंद, विदेश रोजगार ब्यूरो के पूर्व कार्यकारी निदेशक डीसी भाट्टी, हरियाणा जिम्नास्टिक एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, जिला परिषद रोहतक के चेयरमैन बलराज कुंडू, हरियाणा ओलंपिक संघ के महासचिव बिजेन्द्र लोहान मौजूद रहे। इस अवसर पर शिक्षा, समाजसेवा व विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली प्रदेश की 102 हस्तियों को राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राह ग्रुप फाउंडेशन के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ व बीआरसीएम एजुकेशन सोसायटी के निदेशक डा.एसके सिन्हा ने संयुक्त रुप से की। इस अवसर पर संस्थान कालेज के प्राचार्य डा.एसके मिश्रा, राजेश झाझडिया, संदीप टंडन, सुरेश क्रांतिकारी, राष्ट्रीय सलाहकार नवोदियन सुदेश चहल, अजय चाहर, कर्नल डीवी नेहरा, साधुराम जाखड़, रेंज ऑफिसर जयपाल सिंह, शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट, शक्तिपाल सिंह, हरियाणा हॉकी टीम के वरिष्ठ कोच आजाद सिंह मलिक, आइस स्केटिंग एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुदीप कादियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
इनको मिला अवार्ड
भिवानी की ओर से सम्मान पाने वालों में लोहारु में तैनात रेंज ऑफिसर जयपाल सिंह, शक्तिपालसिंह (बेस्ट ऑफिसर अवार्ड) बीआरसीएम एजुकेशन सोसायटी बहल के निदेशक डा. एसके सिन्हा को हरियाणा गौरव अवार्ड, हरियाणा की फुटबाल टीम की कोच संगीता बिजराणिया व गोवर्धन पीटीआई अलखपुरा को बेस्ट कोच अवार्ड, हरियाणा फुटबाल टीम की कप्तान समीक्षा जाखड़ को बेस्ट प्लेयर अवार्ड, सिवानी के श्रीकृष्णा प्रणामी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एसएस बल्हारा व आदर्श हाई स्कूल बड़सी के संचालक श्यामसुन्दर अग्रवाल को बेस्ट प्रिसिंपल अवार्ड तो इसी प्रकार बीआरसीएम ज्ञानकुंज के अनिल कुमार ग्रेवाल, जैन सिंह नेगी, जोगेंद्र सिंह, धमेन्द्र कुमार को बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में हरियाणवीं गायिकी में धूम मचाने वाले लेखक व गायक राममेहर मेहला व सतीश पेंटर सिवानी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed