{"_id":"5a2c287f4f1c1bc1678c0b25","slug":"201512843391-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने दो गांवों में हटाए अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने दो गांवों में हटाए अवैध कब्जे
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने दो गांवों में हटाए अवैध कब्जे
बहल। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने गांव लाडावास तथा सोरड़ा कदीम में पंचायती भूमि से अवैध कब्जा हटवाकर जगह की पैमाइश कर निशानदेही की।
शनिवार को लाडावास गांव में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार जगदीश चंद्र की देखरेख में आम गली की पैमाइश की कार्रवाई पूरी की। गांव के करीब 15 लोगों ने इस बारे में प्रशासन के समक्ष खेतों के आम रास्ते में आ रही रुकावट को लेकर दरखास्त दी थी। राजस्व कर्मचारियों ने गली की रिकार्ड माल के अनुसार पैमाइश कर उस पर निशानदेही की।
वहीं, सोरड़ा कदीम गांव में ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ शशिरानी की देखरेख में पंचायती भूमि पर बने अवैध कब्जों को हटवाया। गांव के कुछ लोगों ने पंचायती भूमि के करीब रकबे को कब्जा किया हुआ था। पुलिस की मदद से लंबे समय से बने अवैध कब्जों का उखाड़ गया तथा जगह खाली करवाकर उसे पंचायत के हवाले किया गया। गांव में पाजू रास्ता के अलावा खेतों के रास्ते पर करीब 20 से 30 लोगों ने टीन शेड, कच्चे निर्माण एवं अन्य सामग्री डालकर अवैध रूप से रोका हुआ था। गांव के मौजिज लोगों की मौजूदगी में प्रशासन ने जेसीबी मशीन तथा ट्रैक्टरों की मदद से अवैध कब्जों को हटाया। बीडीपीओ शशिरानी ने बताया कि सोरड़ा गांव में हुई कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो गई।
फोटो : 14
कैप्शन : सोरड़ा कदीम गांव में अवैध कब्जे उखाड़ती हुई जेसीबी मशीन।