{"_id":"596a66b84f1c1bdc168b4a83","slug":"201500145336-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरसीएम की सात गाइड ने की अंबाला शिविर में शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरसीएम की सात गाइड ने की अंबाला शिविर में शिरकत
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहल। बीआरसीएम पब्लिक स्कूल ज्ञानकुंज की सात गाइड्स ने अंबाला कैंट में आयोजित गाइड्स कैंप में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गाइड्स ने अंबाला में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत निकाली गई रैली में भी शिरकत की। शनिवार को विद्यालय पहुंची गाइड्स का विद्यालय प्रशासन ने स्वागत किया। गाइड कैप्टन कविता शर्मा ने बताया कि विद्यालय की सात गाइड्स ने अंबाला कैंट में सात से 13 जुलाई तक लगे शिविर में भाग लिया था। उन्होंने शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में गाइड्स ने नॉट मेकिंग, दिशाओं का ज्ञान, नियम, झंडा गीत, प्रार्थना, प्रतिज्ञा, गैजेट्स बनाना, दूरी का अनुमान लगाना आदि प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया। शुक्रवार को विद्यालय पहुंची गाइड्स का विद्यालय प्रिंसिपल राजेश झाझड़िया, संदीप टंडन, भीम सिंह पूनिया आदि ने स्वागत किया।