फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   20 percent women are also puffing beedi, de-addiction center opened in civil hospital

Bhiwani News: 20 फीसदी महिला भी लगा रही बीड़ी के कश, नागरिक अस्पताल में खुला नशामुक्ति केंद्र

Tue, 30 May 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 30 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
20 percent women are also puffing beedi, de-addiction center opened in civil hospital
 जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी के समीप धूम्रपान रहित क्षेत्र में कतार में बैठकर बीड़ी के कश लगाते
भिवानी। पुरुषों के साथ करीब 20 फीसदी महिलाएं भी बीड़ी के कश लगा रही हैं, इसमें सबसे अधिक तादाद तो ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की है। हालांकि सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए जिलास्तर पर धूम्रपान निषेध कमेटी भी कठिन की हुई है। इसके बावजूद लोग वहां बैठकर धुएं के कश लगाते हैं, जहां नियम स्पष्ट लगे दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों पर नियमों को धुएं में उड़ाने वालों के दो सौ से लेकर दो हजार रुपये तक के चालान भी धूम्रपान निषेध कमेटी काट रही है। लेकिन बीड़ी और सिगरेट का नशा छोड़ने के भी स्वास्थ्य विभाग के समक्ष करीब 250 मामले अब तक सामने आ चुके हैं, मगर इन्हें बीड़ी की लत छोड़ने और परिजनों को इसे छुड़वाने में भी काफी मेहनत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बीड़ी सिगरेट का लंबे अर्से से सेवन करने वाले लोग इसे अचानक नहीं छोड़ पा रहे हैं, क्योंकि उनके दिमाग पर इसका काफी गहरा असर है और शरीर भी उसका आदी हो चुका है। हालांंकि धूम्रपान निषेध कमेटी के नोडल आफिसर डॉ. आशीष कुमार का कहना है कि सार्वजनिक स्थल धूम्रपान करने वालों पर जुर्माने और सजा दोनों का प्रावधान है। लेकिन फिर भी लोग नियम तोड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र बना है इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों के धूम्रपान निषेध कमेटी का भी स्वास्थ्य विभाग ने गठन किया है। इसमें एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त है। ये कमेटी सार्वजनिक स्थलों पर बीड़ी-सिगरेट पीने और इनकी बिक्री करने वालों के चालान करती है। वहीं लोगों को इस तरह के नशे से दूर रहने के लिए भी जागरूक किया जाता है।
-डॉ. रघुवीर शांडिल्य सिविल सर्जन भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article