{"_id":"64175db11eb7bc342e0a3f04","slug":"20-foot-pipe-replaced-for-permanent-solution-of-damage-sewer-line-road-closed-bhiwani-news-c-21-1-84090-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: डैमेज सीवर लाइन का स्थायी समाधान के लिए बदला 20 फुट पाइप, रास्ता बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: डैमेज सीवर लाइन का स्थायी समाधान के लिए बदला 20 फुट पाइप, रास्ता बंद
Mon, 20 Mar 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। बीटीएम चौक पर अशोका रोड की डैमेज सीवरलाइन बदलने के लिए रविवार को जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने सड़क की सात फुट तक जेसीबी से खोदाई कराकर पाइपलाइन बदलने का काम शुरू किया। इस कार्य की वजह से अशोका मार्ग हांसी रोड दिनभर बंद रहा। जिस वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। वहीं विभाग के कर्मचारी देर शाम तक काम पर लगे रहे।
दरअसल बीटीएम चौक के समीप डेमेज सीवरलाइन को शनिवार को सुपर सकर मशीन के जरिए खोलने का प्रयास भी किया था, लेकिन बात नहीं बनी। जिसके बाद रविवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी से अशोका रोड की करीब सात फीट तक खोदाई कराई और करीब 20 फुट लंबी सीवरलाइन के पाइप को बदलने का काम शुरू किया। इस वजह से बीटीएम चौक से अशोका मार्ग का रास्ता वाहनों के आवागमन के लिए बंद रहा। क्योंकि ये सीवरलाइन बीटीएम चौक की तरफ से अशोका रोड नुक्कड़ से बेप्टिस्ट कब्रिस्तान के नुक्कड़ तक है। एक मैनहोल से दूसरे मैनहोल तक की सीवरलाइन के करीब 20 फुट टुकड़े को बदलने के बाद ये सीवरलाइन चालू कर दी जाएगी।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि काफी सालों से ये लाइन डैमेज पड़ी थी। जिसकी वजह से आसपास की कॉलोनियों का गंदा पानी भी सेठ किरोड़ीमल पार्क के डिस्पोजल पंप तक नहीं जा रहा था। इस लाइन को कई बार सुपर सकर मशीन व अन्य प्रयासों से खोलने की कोशिश की गई, लेकिन हर बार कामयाबी नहीं मिली। अब सीवरलाइन का स्थायी समाधान के लिए पाइपलाइन ही बदलने का काम शुरू किया है। इस कार्य की वजह से सोमवार को भी बीटीएम चौक से अशोका मार्ग बंद रहने की संभावना है।
विज्ञापन
अधिकारी बोले
बीटीएम चौक अशोका मार्ग नुक्कड़ पर बने सीवर मैनहोल की सीवरलाइन काफी अर्से से डैमेज है, इसे चालू करने की काफी कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी। इसलिए अब करीब 20 फीट सीवरलाइन का पाइप बदला जा रहा है। जिसके बाद इसका स्थायी रूप से समाधान हो पाएगा।
-आशीष कुमार, कनिष्ठ अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग