{"_id":"5f5e5c188ebc3e4d8b08adfe","slug":"2-50-lakh-rupee-china-products-purchasing-bhiwani-news-rtk5734396104","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन से इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
चीन से इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने का झांसा देकर हिसार निवासी एक व्यक्ति से ढाई लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में कंपनी के सीएमडी व एमडी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में हिसार के शिवनगर निवासी सुरेंद्र ने बताया कि रोहतक की न्यू राजेंद्र कॉलोनी निवासी अभिषेक और हिसार की गीता कॉलोनी निवासी जितेंद्र एक कंपनी बनाई हुई है। जितेंद्र उसका पहले से ही परिचित था। आरोपी ने उसे बताया कि उसने एक कंपनी बनाई हुई है, जिसमें विदेशों खासकर चीन से इलेक्ट्रॉनिक्स सामान मंगवाया जाता है, जिसे भारत में बेचा जाता है। आपका भी सामान मंगवा देंगे, इसके लिए एडवांस पैसे देने पड़ेंगे। सुरेंद्र ने बताया कि जितेंद्र ने हुडा सेक्टर 13 में कम्यूनिटी सेंटर के सामने अपने कार्यालय में अभिषेक से मुलाकात कराई और बताया कि वे इस कंपनी में बराबर के साझेदार हैं। अभिषेक ने बताया कि वह कंपनी में सीएमडी है और जितेंद्र एमडी है। इस पर उसने अपने परिचित सेक्टर के ही जगमोहन को बुलाया, जिसके सामने भी दोनों ने चीन से लैपटॉप, मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान मंगवाने की बातें कहीं। सामान की बुकिंग कराने को एडवांस जमा कराने को कहा। सुरेंद्र ने पांच जनवरी को अपने दोस्त धारसुल कलां के सरपंच डॉ. हरपाल सिंह से ढाई लाख रुपये सामान मंगवाने के लिए जमा कराने के लिए बोला। उसने कंपनी का खाता मांगा तो खाता खुलने की प्रक्रिया चलने की बात कही और कैश ही जमा कराने को कहा। इस पर पांच जनवरी को ही सुरेंद्र ने दो लाख आठ हजार रुपये अभिषेक और जितेंद्र को कैश दे दिए जबकि उसके दोस्त डॉ. हरपाल सिंह ने अपने खाते से 25 हजार रुपये जितेंद्र के खाते में ट्रांसफर किए। उसने सामान आने में एक-दो दिन लगने की बात कही। जब सामान नहीं आया तो वह कार्यालय में जानकारी लेने पहुंचा। दोनों आरोपियों ने उसके सामने टालमटोल की और जब पैसे वापस मांगे तो धमकी दी। आरोपियों ने उसके पैसे कंपनी के एमएलएम प्लान में लगाने की बात कही। मगर उसके पैसे धोखे से प्लान में लगाए। इस पर उसे धमकी दी कि उन पर पहले से ही हत्या के केस चल रहे हैं, उसे खत्म कर देंगे। ठगी का शिकार हुए सुरेंद्र ने मामले की शिकायत एसपी को दी। जिस पर कंपनी के सीएमडी अभिषेक और एमडी जितेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।