फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में 460 नकल के मामले दर्ज

सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में 460 नकल के मामले दर्ज

Sun, 17 Mar 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में 460 नकल के मामले दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। प्रदेशभर में चल रही सेकेंडरी (शैक्षिक, रि-अपीयर व मुक्त विद्यालय) सामाजिक विज्ञान विषय एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, रि-अपीयर व मुक्त विद्यालय) आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी) विषय की परीक्षा में खूब नकल चली। परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण बोर्ड अध्यक्ष उड़नदस्ते द्वारा परीक्षा केंद्र रा.व.मा.वि. कैलाना (सोनीपत), परीक्षा केंद्र रा.मॉ.संस्कृति व.मा.वि. गन्नौर-1 (बी-1) एवं परीक्षा केंद्र रा.क.व.मा.वि. मुरथल-1 (सोनीपत) पर संचालित सेकेंडरी की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा रद्द कर दी गई। इसके अतिरिक्त केंद्र अधीक्षक, हेतमपुरा (भिवानी) द्वारा परीक्षा केंद्र रा.व.मा.वि. हेतमपुरा, उप-मंडल प्रश्र-पत्र उड़नदस्ता, महम द्वारा परीक्षा केंद्र रा.क.व.मा.वि. फरमाना एवं सहायक निदेशक (प्रशासन) के उड़नदस्ते द्वारा परीक्षा केंद्र रा.व.मा.वि. पलवल-13 (बी-2) पर संचालित सेकेंडरी की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा रद्द कर दी गई। बोर्ड अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्ते, हिसार द्वारा परीक्षा केंद्र लिडिंग व.मा.वि. हिसार-23 में तैनात केंद्र अधीक्षक विजेंद्र मलिक, प्रवक्ता को, उप-मण्डल (ना.) उड़नदस्ता, हांसी द्वारा परीक्षा केंद्र रा.व.मा.वि. जमावड़ी में कार्यरत सुपरवाइजर कृष्ण कुमार को तथा जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी, हिसार के उड़नदस्ते द्वारा परीक्षा केंद्र रा.व.मा.वि. जाखोद खेड़ा-1 (बी-1) में कार्यरत सुपरवाइजर संतोष देवी, पीटीआई, रा.उ.वि. भेरियां व सुपरवाइजर सुमन बिशु, पीआरटी, रा.प्रा.पा. जाखोद खेड़ा को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त सहायक निदेशक (प्रशासन) के उड़नदस्ते द्वारा परीक्षा केंद्र रा.क.व.मा.वि. पलवल-11 (बी-2) में कार्यरत सुपरवाइजर रोहप सिंह, विज्ञान अध्यापक, रा.मा.वि. कौथपुर को ड्यूटी में कर्तव्य का निर्वहन न पाए जाने के कारण रिलीव कर दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेशभर में चल रही वार्षिक परीक्षा मार्च-2019 के दौरान ड्यूटी पर कोताही बरतने के कारण रिलीव किए जा रहे स्टॉफ के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने हेतु शिक्षा विभाग को पत्र लिख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed