फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   लगातार चार दिनों से कस्बा के वार्ड छह की बिजली गुल,

लगातार चार दिनों से कस्बा के वार्ड छह की बिजली गुल,

Tue, 26 Feb 2019 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
लगातार चार दिनों से कस्बा के वार्ड छह की बिजली गुल,
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। लगातार पिछले कुछ दिनों से कस्बा बवानीखेड़ा के वार्ड नम्बर-6 में खंभे बदलने और मीटर पोल पर लगाने के चलते बिजली आपूर्ति ठप है। वार्ड के लोगों ने यहां काम कर रहे निगम के लाइनमैन पर भी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने और खंभा अपनी मर्जी की जगह पर लगवाने के नाम पर पैसे मांगने के आरोप लगाया। मामले की शिकायत सोमवार देर शाम को थाने में दी। वहीं इसके बाद वार्ड वासियों ने सब स्टेशन पर भी निगम अधिकारियों को शिकायत सौंपी। जबकि तार एवं मीटर बदली करने के कार्य के दौरान निगम कर्मचारियों से लोगों की नोकझोंक हुई।

कस्बा बवानीखेड़ा वार्ड नम्बर 6 निवासी राज कुमारी, प्रेम कुमारी, वीना, नीलम, संतोष, अनीता रानी, पिंकी, राधाकृष्ण, रामनारायण व दिनेश कुमार ने बताया कि उनके वार्ड में पिछले चार दिनों से बाबा कमाल मंदिर छोटा गुरुद्वारा के समीप बिजली पोल व तार बदलने का काम चल रहा है। इस दौरान बिजली उपभोक्ताओं के मीटर भी बदले जा रहे हैं। गत 25 फरवरी को निगम के लाइनमैन ने गलत जगह पर बिजली का नया पोल लगाने का प्रयास किया, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया और उसे सही जगह पोल लगाने की बात कही तो लाइनमैन उन्हीं पर भड़क गया और मनमर्जी से पोल व बिजली मीटर लगाने के नाम पर उनसे पैसे की मांग करने लगा। वहीं महिलाओं ने आरोप लगाया कि लाइनमैन ने एक घर में घुसकर महिला का हाथ पकड़ा और उसके साथ छेड़छाड़ की। जिसकी लिखित शिकायत भी वार्डवासियों ने बवानीखेड़ा पुलिस थाने में दी। इसके बाद वार्ड के लोगों ने पिछले चार दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने के मामले की शिकायत सब स्टेशन पर पहुंचकर वहां मौजूद निगम कर्मचारी संदीप को सौंपी। कस्बावासियों ने निगम के लाइनमैन के खिलाफ कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed