{"_id":"5a9463544f1c1bb5568b61f7","slug":"191519674196-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ी चालकों ने नप का किया घेराव तो चेयरमैन ने मानी मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहड़ी चालकों ने नप का किया घेराव तो चेयरमैन ने मानी मांगे
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
रेहड़ी चालकों ने नप का किया घेराव तो चेयरमैन ने मानी मांगें
भिवानी । घंटाघर से वैश्य कालेज तक रेहड़ी हटवाए जाने को लेकर चला आ रहा विवाद सोमवार को खत्म हो गया। रेहड़ी चालकों ने सोमवार को शहर में विरोध प्रदर्शन कर नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया। करीब एक घंटे तक जमकर नारेबाजी की। रेहड़ी एवं फल-सब्जी विक्रेताओं ने नप चेयरमैन रणसिंह यादव को ज्ञापन सौंपा। नप चेयरमैन ने नप नियम मानने की शर्त रखते हुए कहा कि रेहड़ी चालकों के लिए घंटा घर से वैश्य कालेज तक सड़क के दोनों तरफ पीली पट्टी लगा दी जाएगी। इस पट्टी के अंदर सड़क से पांच फुट पीछे रेहड़ी लगानी होगी। साथ ही कोई भी रेहड़ी चालक पॉलिथिीन का प्रयोग नहीं करेगा। इस शर्त पर रेहड़ी चालकों व नप के बीच चला आ रहा विवाद खत्म हो गया। रेहड़ी यूनियन ने अपनी हड़ताल के फैसले को भी वापस ले ली है।
घंटाघर से वैश्य कालेज तक सड़क के दोनों तरफ लगी फल-सब्जी व खोमचों के कारण एंबुलेंस को आने जाने में दिक्कत हो रही थी। इस मामले में शहर के एक नागरिक द्वारा इस मामले में सीएम विंडों पर शिकायत की गई थी। इस शिकायत के बाद नगर परिषद ने एक सप्ताह पहले अभियान चला कर वहां से रेहड़ी हटवा दी थी। इसके बाद करीब 300 रेहड़ी वाले सड़क पर आ गए थे। इस मामले में सोमवार को रेहड़ी वालों ने फल-सब्जी विक्रेता यूनियन के प्रधान जेपी कौशिक के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। रेहड़ी चालक किरोड़ीमल पार्क से प्रदर्शन करते हुए सुबह नगर परिषद पहुंचे। वहां करीब एक घंटे तक नप गेट पर जमा होकर रास्ता रोके रखा। इसके बाद रेहड़ी चालकों ने नप चेयरमैनन रणसिंह यादव को ज्ञापन सौंपते हुए रेहड़ी लगाने के लिए जगह मांगी। चेयमैनन ने उनके सामने कुछ शर्तें रखते उनकी मांग को मंजूर कर लिया। प्रदर्शन में सोनू, मनोज, विंद्र, मंजू रानी, संतोष रानी, पवन कुमार, हरीश, सुभाष, प्रवीण, मान सिंह, गंगाराम, अनिल, महेंद्र, राजबीर, रामू, राकेश, विकास, नवीन, अमित, मुकेश, दीपक, भोलू, सुमित, काली, राजेंद्र, रवि, कर्मबीर, राकेश, रविंद्र, बंटी, संजय, सुभाष, धर्मेंद्र, मक्खन, बलराज, कमल, चंद्रभान, सुशील सहित अनेक फल सब्जी विक्रेता शामिल थे।
---
नप द्वारा सड़क के दोनों तरफ पीली पट्टी खींच दी जाएगी। इस पट्टी के अंदर ही रेहड़ी लगाई जाएगी। इसके साथ ही कोई भी रेहड़ी चालक पॉलिथिन का प्रयोग करते हुए मिला तो वहां से सब की रेहड़ी हटा दी जाएगी।
विज्ञापन
रणसिंह यादव, चेयरमैन नगर परिषद