फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   गुणवता में कोताही बरती तो होंगे ठेकेदार ब्लैक लिस्ट

गुणवता में कोताही बरती तो होंगे ठेकेदार ब्लैक लिस्ट

Fri, 09 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
गुणवता में कोताही बरती तो होंगे ठेकेदार ब्लैक लिस्ट
गली निर्माण कार्य में कोताही बरती तो ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्ट : विधायक
विज्ञापन

भिवानी। विधायक घनश्याम सर्राफ ने वीरवार को शहर की एक दर्जन से ज्यादा गलियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि
गलियों के निर्माण में गुणवत्ता में कोताही बरती तो ठेकेदार ब्लैक लिस्ट किए जाएंगे। उन्होंने खराब गलियों का तत्काल एस्टीमेट बनवा कर पक्का करने के आदेश दिए। साथ ही गलियों का निर्माण कर रहे ठेकेदारों को चेताया कि गुणवत्ता के मामले में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।

नगर परिषद के अधिकारियों को साथ लेकर विधायक घनश्याम सर्राफ वीरवार को फ्रेंड्स कॉलोनी पहुंचे। वहां पर गलियों के निर्माण कार्य की जांच की। जांच के दौरान मौके पर अधिकारियों को निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कोई कोताही न बरतने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अगर निर्माण सामग्री में कोई अनियमितता बरती तो उस ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करवा दिया जाएगा। इससे पूर्व कई जगहों पर खराब गलियों का जायजा लिया और नगर परिषद के अधिकारियों से खराब गलियों को बनाने के लिए एस्टीमेट बनाकर शीघ्र कार्य करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने नप के अधिकारियों से कहा कि शहर के किसी भी इलाके में कोई गली कच्ची या खराब नहीं रहनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त डा. अंशज सिंह को भी शहर की प्रत्येक गली को पक्का करवाने के निर्देश दिए। गलियों के निर्माण सामग्री की जांच करने के बाद उन्होंने फ्रेंड्स कॉलोनी के युवाओं को जींद में 15 फरवरी को होने वाली युवा हुंकार रैली का न्यौता दिया। इस अवसर उनके साथ अभियंता सौहार्द, पवन बंसल, सीयाराम जांगड़ा, सत्यनारायण, पारस डालमिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed