{"_id":"5a7ca0be4f1c1bef7b8b62fe","slug":"191518117054-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंट रेट से आधें दामों पर मिलेगी जैनरिक दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंट रेट से आधें दामों पर मिलेगी जैनरिक दवाइयां
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान्य अस्पताल के जन औषधि ड्रग स्टोर पर आधे दामों में मिलेंगी जेनेरिक दवाइयां
भिवानी। अब जरूरतमंद लोगों को जेनेरिक दवाइयां बाजार से सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी। इसके लिए उपायुक्त अंशज सिंह ने वीरवार को चौ. बंसीलाल राजकीय सामान्य अस्पताल में जन औषधि ड्रग स्टोर का शुभारंभ किया।
शुभारंभ के दौरान उपायुक्त ने कहा कि आमतौर पर जेनेरिक दवाइयों पर लोगों को अधिक पैसे खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब ये दवाइयां सस्ती दरों पर मिलेंगी। उन्होंने बताया कि यह स्टोर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से शुरू किया गया है। स्टोर के माध्यम से मिलने वाली दवाइयां प्रिंट रेट से लगभग आधे दामों पर उपलब्ध करवाई जाएंगी। रेडक्रास दवाइयों की खरीद पर दस प्रतिशत अतिरिक्त पैसे वसूल करेगी, जबकि एमआरपी कहीं अधिक रुपये अंकित होते हैं। उन्होंने बताया कि यह स्टोर जरूरतमंद गरीब एवं आमजन के लिए वरदान साबित होगा। सिविल सर्जन डॉ. रणदीप पूनिया व जिला रेडक्रास सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि धीरे-धीरे स्टोर पर दवाइयों का स्टॉक बढ़ाया जाएगा। दवाइयों के लिए आर्डर दिया जा चुका है। इस मौके पर संजय कामरा व जयभगवान सहित रेडक्रास सोसायटी के कर्मचारी उपस्थित रहे।