{"_id":"5a6a1cbb4f1c1b8d268b6604","slug":"191516903611-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा वर्करों ने प्रदर्शन कर फूंका जन स्वास्थ्य मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा वर्करों ने प्रदर्शन कर फूंका जन स्वास्थ्य मंत्री का पुतला
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा वर्करों ने शहर में प्रदर्शन कर स्वास्थ्य मंत्री का पुतला जलाया
भिवानी। न्यूनतम वेतन 24 हजार रुपये करने, समान काम समान वेतन लागू करने, नियमित करने और सेवा निवृत्ति लाभ देने सहित अनेक मांगों को लेकर आशा वर्करों ने शहर में प्रदर्शन किया। आशा वकर्स यूनियन संबद्ध सीटू के आह्वान पर कम्युनिस्ट हेल्थ सेंटर गोपी और लोहारू की महिलाओं ने वीरवार को शहर में प्रदर्शन कर चिड़िया घर मोड़ पर स्वास्थ्य मंत्री का पुतला जलाया।
आशा वर्करों ने शहर के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकाल कर रोष प्रकट किया। आशा वर्करों ने सामान्य अस्पताल से घंटा घर, हांसी गेट होते हुए महम गेट पहुंची। यहां पर उन्होंने जन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर रोष प्रकट किया। प्रदर्शन का नेतृत्व आशा वर्कर जिला प्रधान कमलेश व संचालन आशा वर्कर जिला प्रधान कृष्णा ने किया। सीटू जिला प्रधान ओम प्रकाश ने कहा कि नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों को लाभ दिया है, उसी प्रकार आशा वर्करों को भी लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि उनकी मांगे नहीं मानीं गई तो 27 से 30 जनवरी को हड़ताल रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को आशाएं भी राष्ट्रव्यापी जेलभरो आंदोलन में बढ़चढ़ भाग लेंगी।
रोडवेज कर्मचारी नेता नरेंद्र, सर्व कर्मचारी संघ से संदीप सांगवान, यादविरेंद्र शर्मा आदि ने भी आशा वर्करों को समर्थन दिया। प्रेरक संघ के राज्य प्रधान भगवत कौशिक ने कहा कि हरियाणा सरकार तुरंत प्रभाव से आशा वर्करों की मांगां को पूरा करे। प्रदर्शन में राजवंती, दयावंती, पूनम, रीना, सुशीला, किस्मत, तस्वीर, सुमन, धन्नी, सुमित्रा, मंजू, सरोज, कविता, सजनी, मुकेश, बबली, अनिता, ओमपति, कविता, सोनू देवी, कौशल्या, किरण, सुनील देवी, सरला, पिंकी सोनू, बाला, शकुंतला सहित आशा वर्कर महिलाएं व जनसंगठनों के पदाधिक ारी मौजूद थे।