फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   हसान माइनर टूटी, फसल हुई जलमग्र

हसान माइनर टूटी, फसल हुई जलमग्र

Fri, 08 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
हसान माइनर टूटी, फसल हुई जलमग्र
हसान माइनर टूटी, छह एकड़ में खड़ी फसल जलमग्न
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम। हसान माइनर टूटने से हसान गांव की करीबन 5-6 एकड़ में खड़ी कपास की फसल जलमग्न हो गई। सूचना मिलते ही नहर के पानी को पीछे से अन्य माइनरों में चालू करवाकर पानी बंद करवा दिया गया अन्यथा, नुकसान का दायरा बढ़ सकता था। माइनर टूटने का कारण ओवरफ्लो होना बताया जा रहा है।
वीरवार सुबह करीब सवा आठ बजे जब किसान अपने खेतों में कार्य करने के लिए जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि माइनर खेतों में टूटी हुई है और चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। किसानों ने इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी इसके बाद सभी किसान एकत्रित होकर नहर को पाटने के प्रयास में लग गए लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण प्रयास असफल रहे। स्थिति को देखते हुए नहर को पीछे से बंद करवाया गया। लेकिन तब तक किसान विनोद, नरेश, दीपक के खेतों में खड़ी कपास व अन्य फसलें जलमग्न हो चुकी थी। जिसके कारण किसानों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

माइनर का बजट नहीं हुआ है पास
हसान-संडवा माइनर की मरम्मत के कार्य को काफी समय से अनुमति मिल चुकी है। लेकिन बजट के अभाव में कार्य शुरू नहीं हो पा रहा। इसी का नतीजा रहा कि माइनर टूट गई। बताया जाता है कि संडवा की तरफ जाने वाले इस माइनर की पानी जाने की दिशा में संडवा की तरफ ऊंचाई है वहीं हसान की तरफ से माइनर नीची पड़ती है। इसकी वजह से टेल तक पानी नहीं पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव संडवा निवासी पूर्व सैनिक उमेद सिंह गहलावत ने बताया कि माइनर की मरम्मत में बजट आड़े आ रहा है। पिछले दिनों अन्य माइनरों का बजट पास कर दिया गया। जबकि इस माइनर का बजट रोक दिया गया। अधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। गांव हसान की सरपंच अनिता देवी ने बताया कि बजट का अभाव बताकर माइनर की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed