{"_id":"598612944f1c1b5d418b487d","slug":"191501958804-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट वृद्धि की मांग को लेकर कॉलेज के बाहर धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीट वृद्धि की मांग को लेकर कॉलेज के बाहर धरना दिया
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। बारहवीं पास विद्यार्थियों को एडमिशन देने की मांग को लेकर एसएफआई ने राजीव गांधी महिला कॉलेज के बाहर धरना दिया। एसएफआई ने कॉलेज प्रशासन से सीट बढ़ोतरी की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सीट वृद्धि नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन होगा।
एसएफआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शनिवार सुबह राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय के बाहर जमा हुए। धरने को संबोधित करते हुए एसएफआई सदस्य मीनाक्षी ने कहा कि सभी कॉलेजों में 20 प्रतिशत दाखिला सीटें बढ़ाने की घोषणा तो सरकार ने कर दी, लेकिन अभी तक उच्च शिक्षा विभाग ने कोई नोटिस जारी नहीं किया है। एसएफआई सदस्यों ने कहा की हजारों छात्र स्नातक मे दाखिला लेने से वंचित रह गए हैं। इस कारण उनका भविष्य अंधकार में लटक गया है। फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सरकार से मांग की कि सीटें बढ़ाकर सभी विद्यार्थियों को दाखिले दिए जाएं। अन्यथा, बड़ा आंदोलन होगा। धरने की अध्यक्षता इकाई प्रधान दिपाली ने की और संचालन इकाई सदस्य सिमरन ने किया । धरने में मुख्य रूप से मोनिका, सुशीला, मौसम, कुसुम, आशा, कीर्ति, ज्योति, रश्मि, सोनम, प्रियंका, रजनी, भावना, नीलम, शोभा, निशिता, संजू आदि उपस्थित रहीं।