फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   19-year-old student dies of silent heart attack while returning after giving CET

Bhiwani News: सीईटी देकर लौटते वक्त 19 वर्षीय परीक्षार्थी की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत

Tue, 29 Jul 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 29 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
19-year-old student dies of silent heart attack while returning after giving CET

विज्ञापन
भिवानी। सीईटी (सामान्य पात्रता परीक्षा) देकर नारनौल से अपने गांव लौट रहा भिवानी जिले के गांव खरक निवासी 19 वर्षीय युवक पारस साइलेंट हार्ट अटैक का शिकार हो गया। रविवार देर शाम परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वह परीक्षा केंद्र से बाहर निकला और रोडवेज बस की ओर बढ़ा तभी अचानक जमीन पर गिर पड़ा। उसे तत्काल स्थानीय लोगों और रोडवेज कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। सोमवार को गांव खरक में उसका अंतिम संस्कार किया गया। पारस के चचेरे भाई रोहित कुमार ने बताया कि परीक्षा नारनौल के रेवाड़ी रोड स्थित सुराना गांव के आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में थी। पारस की परीक्षा दूसरी पारी में थी। जैसे ही वह परीक्षा समाप्त कर निकला तभी अचानक गिर पड़ा। उसके साथ मौजूद भाई अनीश ने उसे संभाला और लोगों की मदद से नजदीकी निजी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पारस के दिल में था जन्मजात छेद, इलाज चल रहा था
पारस के चाचा अलकेश ने बताया कि पारस के दिल में जन्म से ही छेद था और उसका इलाज भी चल रहा था। वह पढ़ाई में काफी होशियार था और पहली बार सीईटी देने गया था। उन्होंने आशंका जताई कि परीक्षा के दबाव और गर्मी के कारण उसे साइलेंट हार्ट अटैक आ गया होगा। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed