फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   1880 seats will be admitted in eight courses in MNS College

एमएनएस कॉलेज में आठ कोर्सों में 1880 सीटों पर होंगे दाखिलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
1880 seats will be admitted in eight courses in MNS College
भिवानी। शहर में हांसी रोड स्थित महाराजा नीमपाल राजकीय कॉलेज में आठ कोर्सों में 1880 सीटों पर विद्यार्थियों के दाखिले होंगे। नए शैक्षणिक सत्र में महाविद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। गणित और विज्ञान विषय की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दो लैब बनाई है। दोनों लैब में कंप्यूटर व एलईडी/स्क्रीन की सुविधा उपलब्ध करवाई है। कॉलेज परिसर में एक बहुआयामी हॉल एक कांफ्रेंस हॉल बनाया है। कॉलेज में अलग से वाहन पार्किंग भी बनाई गई है। विद्यार्थियों के लिए कॉलेज में बड़ा आरओ/इंडस्ट्रियल आरओ सिस्टम लगाया है, जिसको यहां पर लगाए गए 10 नए वाटर कूलर के साथ जोड़ा है। इसके अलावा कॉलेज में एनसीसी और एनएसएस की सुविधाएं है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जाता है। साथ ही समय-समय पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण सहित जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

दो शिफ्टों में लग रही कक्षाएं
एमएनएस राजकीय महाविद्यालय भिवानी में मौजूदा सत्र में 5149 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं, जिनमें से करीब 40 प्रतिशत छात्राएं हैं। इनमें 1436 विद्यार्थी साइंस संकाय से पढ़ाई कर रहे हैं। कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए राजनीतिक शास्त्र, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान विषय के साथ एमकॉम है। इसके अलावा कॉलेज मेें एक साल का पीजीडीसी डिप्लोमा भी कराया जाता है। कक्षाएं सुबह और शाम दोनों शिफ्ट में लगती हैं। शाम के समय में एमए अंग्रेजी और राजनीतिक शास्त्र, बीए और बीकॉम की कक्षाएं लगती हैं।
विज्ञापन

साइंस और कंप्यूटर की आधुनिक लैब
कॉलेज में करीब दो एकड़ में नए साइंस ब्लॉक का निर्माण किया है, जिसमें फिजिक्स, बॉटनी, जुलॉजी, कैमिस्ट्री और कंप्यूटर साइंस सहित सभी विषयों के लिए 30 लैब/कमरों का निर्माण कराया गया है। इसमें छात्रों की पढ़ाई के लिए कंप्यूटर सेंटर स्थापित किया गया है, जहां पर 500 कंप्यूटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
कॉलेज की लाइब्रेरी को नया रूप दिया है, जहां विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की है। यहां अलग से प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक कक्ष स्थापित किया है, जहां पर 21 कंप्यूटर लगाए गए हैं। यहां पर बच्चों के लिए टीचिंग डिवाइस भी लगाई है। अलग से एक स्टडी कक्ष बनाया गया है, जहां पर 30 बच्चे एक साथ बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं।

कोर्स अनुसार सीटों की जानकारी:
कोर्स सीट
बीए 720
बीकॉम 320
बीएससी नॉन मेडिकल 320
बीएससी मेडिकल 160
बीएससी कंप्यूटर साइंस 80
बीएससी मैथ ऑनर्स 40
बीए सायंकाल 160
बीकॉम सायंकाल 80
वर्जन:
कॉलेज में नए सत्र से साइंस और कंप्यूटर विभाग की दोनों विंग शुरू हो जाएगी, जिनमें लैब सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कॉलेज में रेड रिबन क्लब, महिला सेल, रोजगार सेल, एनसीसी और एनएसएस की सुविधाएं हैं। इनके अलावा कॉलेज में समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
- डॉ. सुरेश धायल, प्रिंसिपल, एमएनएस राजकीय कॉलेज, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed