फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   187 new depots will open in Bhiwani district, women will take command on 167 ration depots

Bhiwani News: भिवानी जिले में खुलेंगे 187 नए डिपो, 167 राशन डिपो पर संभालेंगी महिलाएं कमान

Sun, 30 Jul 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 30 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
187 new depots will open in Bhiwani district, women will take command on 167 ration depots
भिवानी। भिवानी जिले में जल्द ही अब 187 नए राशन डिपो खुलने जा रहे हैं। महिलाओं की राशन डिपो में 33 फीसदी भागेदारी सुनिश्चित करने के लिहाज से 167 राशन डिपो की कमान महिलाएं संभालेंगी। जिले में फिलहाल 435 राशन डिपो हैं, नए डिपो खुलने के बाद जिले में 598 राशन डिपो होंगे। जिसका फायदा जिले के एक लाख 74 हजार 561 लाभार्थी परिवारों को मिलेगा। उन्हें राशन लेने के लिए दूर नहीं जाना होगा।
विज्ञापन


हरियाणा में 2382 नए राशन डिपो की कमान महिलाओं के हाथों में होंगी। इसमें 842 सामान्य श्रेणी में डिपो अलॉट होंगे। जबकि प्रदेशभर में 3224 राशन डिपो जल्द खोले जाएंगे। अकेले भिवानी जिले में 187 राशन डिपो अलॉट होंगे। इसमें 167 राशन डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। जिनमें आठ अगस्त तक केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। भिवानी जिले में 15905 परिवार सामान्य राशन कार्ड की श्रेणी में आते हैं। जबकि बीपीएल की विभिन्न श्रेणी में एक लाख 58 हजार 561 परिवार आते हैं। इन पात्र परिवारों को हर माह सरकारी राशन डिपो पर सस्ती दरों पर खाद्य वस्तुएं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत मुहैया कराई जा रही हैं। राष्ट्रीय राशन वितरण प्रणाली के तहत भिवानी जिले में 435 सरकारी राशन डिपो खुले हुए हैं। जिले में 187 नए राशन डिपो खुलने के बाद 598 राशन डिपो हो जाएंगे। जिनमें राशन वितरण करना और अधिक आसान होगा वहीं महिलाओं को भी पहली बार राशन वितरण में 33 फीसदी का भागेदार बनाया जाएगा। इसके लिए जिला वार अलॉट किए जाने वाले राशन डिपो की सूची भी जारी कर दी है।
विज्ञापन




भिवानी में 187 नए राशन डिपो खोले जाएंगे। जिसमें 167 राशन डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। जबकि 20 डिपो सामान्य श्रेणी के लिए हैं। आठ अगस्त तक सीएससी सेंटर के माध्यम से राशन डिपो के लिए निर्धारित शर्तों के हिसाब से आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-के.के गोयल, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed