फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   रोडवेज की चली महज 12 बसें, राजस्थान, पंजाब से भी नहीं आई बसें, यात्री परेशान

रोडवेज की चली महज 12 बसें, राजस्थान, पंजाब से भी नहीं आई बसें, यात्री परेशान

Tue, 23 Oct 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज की चली महज 12 बसें, राजस्थान, पंजाब से भी नहीं आई बसें, यात्री परेशान

विज्ञापन
भिवानी। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल अब गंभीर रूप लेती जा रही है। रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भी हड़ताल की। बिजली कर्मचारियों ने दो घंटे की हड़ताल की तो महासंघ से जुड़े कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल रहे। कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन कर रोष जताया। दिनभर में रोडवेज की महज 12 बसें ही चली। सोमवार को राजस्थान और पंजाब से आने वाली लंबी दूरी की बसें भी नहीं आई। जिस कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। परिवहन व्यवस्था पूरी तरह प्राइवेट बसों और सवारी वाहनों पर निर्भर नजर आई। रोडवेज प्रबंधन ने आरक्षण फेर में फंसे छह चालकों को ज्वाइनिंग कराई और मंगलवार को ये बसें चलाते नजर आएंगे।
सोमवार को लगातार सातवें दिन रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिसका सीधा असर परिवहन व्यवस्था पर पड़ा। दिनभर में रोडवेज की महज 12 बसें ही चली। जिनमें चार पर पुलिस कर्मी चालक बनें। कंडक्टर नहीं होने की सूरत में सक्षम युवा पिछले चार दिन से यह जिम्मेवारी संभाल रहे है। कुछ माह पूर्व हुई रोडवेज चालकों की भर्ती में आरक्षण विवाद में फंसे 10 युवाओं की भर्ती का रास्ता भी साफ हो गया है। इनमें से सात युवा नियुक्ति के लिए पहुंचे। छह को देर शाम ज्वाइन कराकर मंगलवार से बसें चलाने की तैयारी हो गई है। वहीं एक के लाइसेंस पर आपत्ति आई है। जिसे जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

सोमवार को यात्रियों को एक नई परेशानी से जूझना पड़ा। अक्सर राजस्थान और पंजाब डिपो की बसें कई बार सहारा बनती है। मगर सोमवार को वे भी नहीं आई। जिस कारण यात्री परेशान दिखे। प्राइवेट बसें लंबी दूरी तक नहीं जाती। जिस कारण यात्रियों को छोटे-छोटे रूटों की बसें पकड़कर बदलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर उतरे कर्मचारी, शहर में किया प्रदर्शन
लगातार सातवें दिन रोडवेज के हड़ताल कर रहे कर्मचारी विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के साथ नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। विभिन्न संगठनों ने उन्हें समर्थन दिया। यहां रोष सभा करने के बाद सभी जुलूस के रूप घंटाघर होते हुए सराय चौपटा, बिचला बाजार तक पहुंचे। यहां वापस पार्क में एकत्रित हुए। कर्मचारी नेताओं ने रोष प्रदर्शन के दौरान सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। साथ ही 720 प्राइवेट बसों को परमिट देकर कुछ नेताओं को लाभ पहुंचाने के भी आरोप लगाए।

बिजली कर्मचारियों ने की दो घंटे काम छोड़ हड़ताल
रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में जिलेभर के बिजली कर्मचारियों ने सुबह नौ से 11 बजे तक काम छोड़ हड़ताल की। इस दौरान कोई कार्य नहीं किया और ना ही कोई फाल्ट ठीक किया। जिस कारण लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। सर्कल कार्यालय में एकत्रित होकर कर्मचारियों ने रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed