{"_id":"5bc8d700bdec2269556a94db","slug":"181539888896-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निमोनिया, डायरिया से बचाव के लिए पीसीवी वैक्सीन का टीकाकरण अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निमोनिया, डायरिया से बचाव के लिए पीसीवी वैक्सीन का टीकाकरण अभियान शुरू
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से निमोनिया व डायरिया से बचाव के लिए पीसीवी वैक्सीन के टीकाकरण का अभियान शुरू किया है। वीरवार को विधायक घनश्याम सर्राफ ने चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में बच्चों को दवा पिलाकर इसका शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में विधायक सर्राफ ने कहा कि देश व प्रदेश में नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देना भाजपा सरकार का मुख्य लक्ष्य है। जिसके लिए सरकार द्वारा हाल ही में आयुष्मान भारत योजना शुरू की है। गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशु की मृत्युदर को कम करने पर सरकार द्वारा अधिक ध्यान दिया जा रहा है। पीसीवी टीकाकरण इसी दिशा में एक कदम है।
उप सिविल सर्जन डॉ. मीना बरबर ने बताया कि शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए देश में गत वर्ष पीसीवी की शुरूआत की गई और इस साल इसको हरियाणा में लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि पीसीवी वैक्सीन का बच्चे के शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। इस टीके के लगवाने से बच्चों में निमोनिया व डायरिया बीमारी की रोकथाम हो सकेगी। यह टीका बच्चों को डेढ़ माह, साढ़े तीन माह व नौ माह की आयु में लगाया जाएगा। इसके लगाए जाने से शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। सभी सरकारी अस्पतालों में पीसीवी का इंजेक्शन नि:शुल्क लगाया जाएगा, जबकि बाजार में इसकी कीमत करीब चार हजार रुपये है। इस मौके पर उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील, उप सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश खटक, अर्बन नोडल ऑफिसर डॉ. दिव्यकार्ति आहुजा, अर्बन हेल्थ कंसल्टेंट सतपाल आदि मौजूद थे