फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   विधायक ने पूछा नहरी पानी कहां गया, अधिकारी बोले हमें पता नहीं

विधायक ने पूछा नहरी पानी कहां गया, अधिकारी बोले हमें पता नहीं

Mon, 26 Feb 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
विधायक ने पूछा नहरी पानी कहां गया, अधिकारी बोले हमें पता नहीं
विधायक ने पूछा नहरी पानी कहां गया, अधिकारी बोले हमें पता नहीं
विज्ञापन

चांग। बामला सब हेड पर पड़ने वाले कई गावों के किसानों कों सिंचाई के लिए पानी नही मिलने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विधायक बिशंबर वाल्मीकि ने रविवार को पूरा दिन नहरों का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों के साथ विधायक की नोक-झोंक भी हुई। विधायक ने कहा कि सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों से मेरी बात हुई थी, कि आपके हल्के में पानी की कोई कमी नहीं है और आप पानी नहीं देते है। मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कहा कि फिर पानी कहां गया हमें नहीं पता।
विधायक ने सबसे पहले बामला सब हेड पर कितना क्यूसेक पानी पहुंच रहा है इसकी जानकारी ली। इसके बाद खरकड़ा हेड पर जाकर जानकारी हासिल की। बामला माइनर पर पड़ने वाले गांव खरक, खरक खुर्द, केलंगा, रेवाड़ी खेड़ा, सिरसा घोघड़ा सहित करीब 10 गांव को मांग के अनुसार पिछले कई महीनों से पानी नहीं मिल रहा था, जिसके बारे में किसान कई बार विधायक और उपायुक्त को भी इस समस्या के बारे में अवगत करवा चुके थे।
विज्ञापन

----
हो सकता है बड़ा विवाद
विधायक बिशंबर वाल्मीकि ने अधिकारियों से कहा कि हम नहीं चाहते कोई विवाद हो। मैं बहुत बड़े गांव से विधायक हूं, मैंने गांव वालों को रोक रखा है, ताकि किसी प्रकार का विवाद ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों को हटाने के दिए आदेश
मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बामला हेड पर कार्यरत कर्मचारी गांव सिपर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि कांग्रेसी है और विधायक की छवि खराब करवाने के लिए उनके गांव में पानी नहीं छोड़ता। विधायक ने दोनों कर्मचारियों को हटाने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए।
फोटो : 25
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed