{"_id":"5a7df05a4f1c1b91268b9504","slug":"181518202970-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने फुटपाथ पर पकौड़े तले और बेचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने फुटपाथ पर पकौड़े तले और बेचे
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र-छात्राओं ने ‘बीए पकौड़ा’ दस रुपये में बेचकर जताया विरोध
भिवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पकौड़े वाले बयान का युवाओं ने पकौड़े की ठेली लगाकर विरोध किया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पहले हांसी गेट पर कढ़ाई लगाकर पकौड़े तले और राहगीरों को बेचे। पकौड़ों के नाम भी डिग्रियों के नाम पर रखे। बीए पकौड़ा, एमए पकौड़ा, बीकॉम पकौड़े के जोर-जोर से नारे लगाए और प्रधानमंत्री के बयान का विरोध किया।
शुक्रवार को हांसी गेट स्थित शॉपिंग मॉल के बाहर युवा एकत्र हुए। युवाओं ने पकौड़ों की रेहड़ी लगाकर लोगों को बीए पकौड़ा दस की प्लेट की आवाज लगा राहगीरों को पकौड़े बेचे।
छात्रों ने आने-जाने वाले लोगों को बुलाकर दस रुपये की पकौड़ों की प्लेट थमाई और कहा कि अगर पढ़ने लिखने के बाद भी युवाओं को पकौड़े ही बनाने हैं तो फिर इतनी महंगी शिक्षा हासिल करने का क्या फायदा है। वही लड़कियों ने कि एक तरफ तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ पढ़ा लिखा कर उसे पकौड़े बेच रोजगार पाने की बात प्रधानमंत्री कह रहे हैं। इस मौके पर अंकुर, ज्योति, सृष्टि, प्रियंका, विकास घणघस, रोबिन, शुभम, सुमित, मोगली, मुकेश समेत विभिन्न कालेज के कई छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इनसो ने लघु सचिवालय के बाहर बेचे पकौड़े
भिवानी। इनसो कार्यकर्तोओं ने लघु सचिवालय के बाहर एकत्रित हो पकौड़े तले। बाद में इनसो कार्यकर्ता विधायक घनश्यामदास सर्राफ के आवास पर पहुंचे। यहां इनसो कार्यकर्ताओं और विधायक के बीच तनातनी भी हुई।
लघु सचिवालय के बाहर इनसो के जिला चेयरमैन मनदीप सुई ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बेरोजगारी से अच्छा तो पकौड़े बनाना बयान देकर देश के करोड़ों पढ़े लिखे युवाओं के साथ मजाक किया है। इस अवसर पर मनोज खानक, दीपक लांबा, भूपेंद्र लोहचब, मनजीत पुर, नीरज, राकेश बड़सी, अनुज, नवीन, सचिन, कुलदीप चौहान, कपिल चौहान, विकास परमार, मोहित कौशिक, रोहित सुई, कपिल जांगड़ा, प्रवीन कोठारी व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।