फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बिजली निगम ने उपभोक्ताओं पर लगाया 1.70 करोड़ जुर्माना

बिजली निगम ने उपभोक्ताओं पर लगाया 1.70 करोड़ जुर्माना

Sat, 23 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम ने उपभोक्ताओं पर लगाया 1.70 करोड़ जुर्माना
बिजली निगम ने उपभोक्ताओं पर लगाया 1.70 ूकरोड़ जुर्माना
विज्ञापन

भिवानी। दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम ने जिले में बिजली की चोरी रोकने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के दौरान नवंबर महीने के अंत तक बिजली की चोरी करने में संलिप्त पाए गए 549 उपभोक्ताओं पर एक करोड़ 70 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।

उपायुक्त अंशज सिंह ने बताया कि निगम द्वारा बिजली की चोरी पर अंकुश लगाने के लिए उपभोक्ताओं के घरों में औचक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान गत मास के अंत तक बिजली की चोरी करने के 549 उपभोक्ता दोषी पाए गए। इन उपभोक्ताओं में 387 घरेलू, 157 गैर घरेलू उपभोक्ता तथा 5 कृषि नलकूप उपभोक्ता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि निगम के अधिकारियों ने बिजली की चोरी करने में शामिल पाए गए उपभोक्ताओं से 65 लाख 88 हजार रुपये की जुर्माना राशि प्राप्त की है। विशेष जांच अभियान के दौरान नवंबर महीने के अंत तक 2908 उपभोक्ताओं के मीटरों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण किए गए मीटरों में 1768 घरेलू, 783 गैर घरेलू, 255 कृषि नलकूप तथा 102 औद्योगिक प्रतिष्ठानों के उपभोक्ता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान 775 उपभोक्ताओं के मीटर त्रुटिपूर्ण पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed