फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   आम आदमी से सरोकार रखती है भाजपा: प्रो. शर्मा

आम आदमी से सरोकार रखती है भाजपा: प्रो. शर्मा

Fri, 22 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी से सरोकार रखती है भाजपा: प्रो. शर्मा
आम आदमी से सरोकार रखती है भाजपा: शिक्षामंत्री
विज्ञापन

भिवानी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का कहना है कि भाजपा सरकार आम आदमी से सरोकार रखती है। गुजरात की जनता ने एक फिर से भाजपा सरकार की नीतियों पर अपनी स्वीकृति की मुहर लगा दी है।
हनुमान ढाणी में वीरवार को सैनी कल्याण परिषद द्वारा आयोजित महाराजा शूरसैनी जयंती समारोह में लोगों को संबोधित करते शिक्षामंत्री ने कहा कि गुजरात में भाजपा के विरोध में विपक्षी दलों ने अनेक प्रकार की अफवाहें फैलाई गईं, लेकिन वहां की जनता ने किसी की नही सुनीं और भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा करवाए गए अभूतपूर्व विकास पर अपनी स्वीकृति की मुहर लगाई।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आपकी अपनी सरकार है। पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान रोहतक से आते समय खैरड़ी मोड़ पर सड़क बनाने का कार्य रोक दिया गया था, जिससे भेदभाव का प्रमाण था। लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही सरकार ने समान रूप से विकास करने की योजना बनाई और खैरड़ी मोड़ से भिवानी तक सड़क निर्माण कार्य शुरू किया। पत्रकार राजेश श्योराण के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने व उनके परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक घनश्यामदास सर्राफ को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा मंत्री ने सैनी धर्मशाला के लिए 21 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। कार्यक्रम में सैनी समाज के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर एसडीएम सतीश कुमार, शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह,पूर्व विधायक शशि रंजन परमार, भाजपा जिला प्रधान नंदराम धानिया, नगर परिषद चेयरमैन रणसिंह यादव, वाईस चेयरमैन मामनचंद, शंकर धूपड़, रामअवतार शर्मा,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सोनू सैनी, सैनी सभा के जिला प्रधान उमेद सैनी, हनुमान ढाणी सैनी सभा प्रधान नरेश सैनी, निगरानी समिति चेयरमैन एडवोकेट धीरज सैनी, सुषमा शर्मा, तहसीलदार रामनिवास भांभू, नायब तहसीलदार नरेश कुमार, रिंकू सैनी, जेपी सैनी, परमानंद सैनी, एडवोकेट निरंजन सैनी, ललित सैनी, पवन सैनी और पार्षद बिल्लू बादशाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed