{"_id":"5963d6b74f1c1b200d8b464b","slug":"181499715255-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर व्यवस्था चरमराई, शहर के कई रास्ते जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर व्यवस्था चरमराई, शहर के कई रास्ते जलमग्न
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू। बीते सप्ताह हुई बारिश के बाद शहर की सीवरेज व्यवस्था चरमरा गई है। शहर की कई मुख्य सड़क, चौराहों और वार्डों की गलियां जल मग्न हो गई हैं।
बीते सप्ताह की बारिश से सीवरेज के पाइपों में जमा मिट्टी की निकासी नहीं किए जाने से नगर के विश्राम गृह और शास्त्री पार्क के सामने का सड़क मार्ग गंदे पानी से लबालब है। राजकीय स्कूल के सामने, वार्ड छह की गणेश कॉलोनी, अस्पताल रोड, मुख्य बाजार के लगभग सभी चौराहे जलमग्न है। नगर के विश्राम गृह और लाल बहादुर शास्त्री पार्क के सामने के मुख्य सड़क मार्ग पर एक सप्ताह से पानी भरा हुआ है। इस वजह से वाहन चालकों को गलत साइड से गुजरना पड़ रहा है। साथ ही पास के दुकानदारों का जीना दूभर हो चुका है।
इस सड़क मार्ग के निकट के दुकानदार संदीप सैनी, भूपेंद्र, अदित, सोनू, अंजनी शर्मा आदि ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करवाकर जल भराव की समस्या से निजात दिलाई जाए। इसके अलावा नगर के वार्ड छह की गणेश कॉलोनी में रेलवे ट्रेक के सामने बने लगभग सभी घरों के आगे बने रास्ते में पानी के ओवरफ्लो के बाद और बारिश होने पर गंदा पानी लोगों के घरों के अंदर तक जमा हो जाता है।
एसडीएम से मिलेंगे लोग
लोहारू के सार्वजनिक विश्राम गृह के सामने मुख्य सड़क मार्ग पर जमा पानी से परेशान यहां के दुकानदार संजय सैनी, उदित, अंजनी शर्मा आदि ने कहा कि उन्होंने इस सड़क मार्ग के जाम सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त करने की मांग जनस्वास्थ्य विभाग से की है, लेकिन सुनवाई नहंी हो रही। अब वे एसडीएम के सामने इस समस्या को रखेंगे।