फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   1800 meter wire stolen from line near Nava Rajgarh

Bhiwani News: नवा राजगढ़ के पास लाइन से 1800 मीटर तार किया चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
1800 meter wire stolen from line near Nava Rajgarh
भिवानी। गांव नवा राजगढ़ में गांव ईशरवाल से लोहानी के बीच कंपनी की लाइन से बिजली तार चोरी करते समय ग्रामीणों ने एक चोर और उसकी पिकअप गाड़ी को काबू कर लिया, जबकि उसके साथी भागने में कामयाब हो गए। जूई कलां पुलिस ने कंपनी के सुपरवाइजर की शिकायत पर इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जूईकलां पुलिस को दी शिकायत में बहादुरपुर रसूलाबाद कानपुर निवासी गिरजाशंकर ने बताया कि सकीपर कंपनी में बतौर सुपरवाइजर काम करता है। उसकी कंपनी का एचवीपीएनएल का भिवानी डिविजन में काम चल रहा है। गांव ईशरवाल से लोहानी के बीच लाइन खिंची जा चुकी है। जबकि 2021 से कुछ हिस्से विवाद की वजह से काम बंद पड़ा है।
विज्ञापन

गांव नवा राजगढ़ के सरपंच ने फोन पर उसे सूचना दी कि उनकी लाइन से बिजली तार चोरी हो गया है। चोरी करते समय एक व्यक्ति को काबू किया है। वह मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि एक पोल से दूसरे पोल तक करीब 1800 मीटर तार चोरी हो चुका है। आरोपी की पहचान पटेल बडदू चैना लोहारू के रूप में हुई। उसकी पिकअप गाड़ी रेत में फंस गई थी, इस वजह से वह पकड़ा गया, जबकि उसके साथी तार चोरी कर भाग गए। मामले की शिकायत जूई कलां पुलिस थाना में दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed