फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सीवरेज व्यवस्था व पीने के पानी की समस्या को लेकर उपायुक्त से मिले क्षेत्रवासी

सीवरेज व्यवस्था व पीने के पानी की समस्या को लेकर उपायुक्त से मिले क्षेत्रवासी

Sat, 02 Mar 2019 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
सीवरेज व्यवस्था व पीने के पानी की समस्या को लेकर उपायुक्त से मिले क्षेत्रवासी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। तोशाम बाईपास स्थित लाजपत नगर में पीने के पानी व सीवरेज व्यवस्था से परेशान क्षेत्रवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर सीवरेज पाइपलाइन बिछवाने व पीने के पानी की व्यवस्था करवाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में महिलाएं थी। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भगवानदास कालिया ने किया।

लाजपत नगर निवासी कमला, संपती देवी ने बताया कि सीवरेज की लाईन न होने के चलते उन्हें खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही उनकी कॉलोनी में गलियों का निर्माण व पीने के पानी की व्यवस्था भी नहीं है। वे इस मामले को लेकर बार-बार पब्लिक हेल्थ, नगर परिषद व स्थानीय विधायक के पास भी जा चुके है, परन्तु उनकी समस्या का कोई हल नहीं हो रहा। भगवान दास ने बताया कि लाजपत नगर शहर की बाहरी क्षेत्र में स्थित है। जिसके चलते अभी तक यहां पानी, सीवरेज व गलियों का निर्माण नहीं हुआ है। यहां की महिलाएं खुले में शौच को मजबूर हैं। अपनी समस्या को लेकर ये बार बार संबंधित विभाग व जनप्रतिनिधियों के पास जा चुके हैं, परन्तु इनकी समस्या को हल करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने बताया कि इस कॉलोनी में रहने वाले ज्यादातर निवासी मजदूर तबके से संबंध रखते हैं। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर इन लोगों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। इस अवसर पर शकुतंला, सरपती, गुडडी, मीना रेखा, कैलाश देवी, सुनीता, सुमन, रोशनी, सरोज, सीमा, रामरति, सुशीला, सुषमा, विनोद, इंद्रावती, मुन्नी, शांति, शकुंतला, अनिल डाबला, सुरेंद्र इंदौरा, कपूर इटकान, किरोड़ी, अनिल पेंटर, रामप्यारी, पूनम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed