फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   विजय, शीतल दौड़े सबसे तेज, लंबी कूद में साहिल और वनीता रही विजेता

विजय, शीतल दौड़े सबसे तेज, लंबी कूद में साहिल और वनीता रही विजेता

Wed, 27 Feb 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
विजय, शीतल दौड़े सबसे तेज, लंबी कूद में साहिल और वनीता रही विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। राजकीय महाविद्यालय भिवानी की 47वीं वार्षिक एथलीट मीट रोमांचक मुकाबलों के साथ शुरू हुई। विजय, शीतल ने सबसे तेज दौड़ लगाई तो लंबी कूद में साहिल, वनीता अव्वल रहे।
मंगलवार को कॉलेज की दो दिवसीय एथलीट मीट का शुभारंभ किया गया। चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज मुख्य अतिथि रहे और विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने प्राध्यापक डॉ. वजीर सिंह के नेतृत्व में मार्च कर सलामी ली। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सुरेश कुमारी ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजक सचिव डॉ. मितेश शर्मा ने बताया कि 2 दिन तक चलने वाली एथलीट मीट के पुरुष वर्ग में 100 मीटर, 200, 400, 800,1500, 5000 और 10000 मीटर की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो व रिले रेस और महिला वर्ग में 100, 200, 400 और 800 मीटर रेस व लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो व रिले रेस कहोगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे परिणाम
महाविद्यालय प्रेस प्रभारी डॉ. जगवीर मान ने बताया कि लड़कों के वर्ग में 800 मीटर में विजय कुमार प्रथम, सलामुद्दीन द्वितीय व पंकज तृतीय, 1500 मीटर में विजय प्रथम, सलामुद्दीन द्वितीय व आकाश तृतीय, 5000 मीटर में विजय प्रथम, आकाश द्वितीय व अजय कुमार तृतीय, लंबी कूद में साहिल प्रथम, विवेक द्वितीय व मोंटी तृतीय, डिस्कस में आशीष तंवर प्रथम, सचिन द्वितीय व विकास तृतीय, शॉटपुट में आाशीष प्रथम, सचिन द्वितीय व मोंटी तृतीय, जैवलिन थ्रो में आशीष प्रथम, सचिन द्वितीय व हेमंत तृतीय व तिहरी कूद में साहिल प्रथम, राहुल द्वितीय तथा आशीष तृतीय स्थान पर रहें।

लड़कियों की दो सौ मीटर में शीतल अव्वल
लड़कियों के वर्ग में 200 मीटर में शीतल प्रथम, वनीता द्वितीय व पूनम तृतीय, लंबी कूद में वनीता प्रथम, शीतल द्वितीय व हेमलता तृतीय, डिस्कस व शॉटपुट में सीमा प्रथम, शीतल द्वितीय व वनीता तृतीय, जेवलिन में सीमा प्रथम, शीतल द्वितीय व हेमलता तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed