फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पुलवामा आतंकवादी हमला : बाजारों को बंद कर दुकानदारों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, हमले पर जताया रोष

पुलवामा आतंकवादी हमला : बाजारों को बंद कर दुकानदारों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, हमले पर जताया रोष

Sun, 17 Feb 2019 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
पुलवामा आतंकवादी हमला : बाजारों को बंद कर दुकानदारों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, हमले पर जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में जवानों के शहीद होने पर लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को बिना किसी दबाव और बिना किसी मांग के शहर के अधिकतर बाजार बंद रहे। शहर का हांसी गेट मार्केट, बड़ चौक मार्केट, ऑटो मार्केट, घंटाघर चौक मार्केट, बिचला बाजार मार्केट, गोशाला मार्केट, कृष्णा कॉलोनी आदि बाजारों में दुकानें बंद कर दुकानदारों ने हमले के विरोध में रोष जताया। इस दौरान हर तरफ एक ही आवाज उठी, पाकिस्तान को नहीं करेंगे माफ। दुकानदारों ने शहर में जुलूस निकाल पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग की। वहीं शहीद स्मारक पहुंच कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। युवाओं की टोलियां दिनभर बाजारों में पाकिस्तान मुर्दाबाद, शहीद सैनिक अमर रहे के नारे लगाते रहे।
हांसी चौक व्यापारिक संगठन ने शहीदों को किया नमन
पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में हांसी चौक के सभी दुकानदारों ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले के दौरान शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को रामकुंज सत्संग हाल में एकत्रित हो कर दो मिनट का मौन धारण किया। उसके बाद सभी दुकानें बंद करके शोक जताया। यहां से जुलूस के रूप में सभी दुकानदार घंटाघर चौक होते हुए नेहरू पार्क स्थित शहीद स्मारक पहुंचे। जहां कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। हांसी चौक प्रधान प्रेम धमिजा, संरक्षक दीपक बंसल, सचिव रणबीर सिंह लांबा व उपप्रधान मनोज दिनोदिया ने संयुक्त रूप से आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। इस अवसर पर पुनम शर्मा, आशिष अंचल, अशोक तायल, नवीन चावला, शनी महता, जगदीश गिरधर, सुरेन्द्र सीलवी, अनिल पवन कालरा, भुपेष शर्मा, लक्की, भारत, दीपक जांगड़ा, दीपक तोला, रजनीश दीवान, आशिष सैन, पृथ्वीराज, मनोज म्यूर, मनीष बंसल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

सर्राफा बाजार के दुकानदारों ने भी एकत्रित होकर शोक सभा की और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
बड़ चौक मार्केट बंद कर ऑटो मिस्त्री एसोसिएशन ने निकाला जुलूस
आतंकवादी हमले के विरोध में बड़ चौक मार्केट भी बंद रही। ऑटो मिस्त्री एसोसिएशन के बैनर तले दुकानदारों ने शहर में जुलूस निकाला। दुकानदार बड़ चौक से शुरू होकर महम गेट, पुराना बस स्टैंड, हांसी गेट, घंटाघर चौक होते हुए नेहरू पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे। यहां कैंडेल जलाकर कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रधान चंद्रभान, नरेश, हरिश, शिव, तरुण, सुधीर, बजरंग, मनोज, सौरव, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed