{"_id":"5bd36d83bdec22693e5a3be8","slug":"171540582787-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके के 40 चालकों और 65 होमगार्ड के सहारे दौड़ी रोडवेज की 53 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके के 40 चालकों और 65 होमगार्ड के सहारे दौड़ी रोडवेज की 53 बसें
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। ठेके पर भर्ती किए गए 40 चालकों और कंडक्टर बने होमगार्ड के 65 जवानों के सहारे शुक्रवार को रोडवेज बसें खूब दौड़ी। करीब 53 बसों ने 92 चक्कर लगाए। बस स्टैंड परिसर में करीब 10 दिन बाद हर बूथ पर रोडवेज बसें नजर आई और हड़ताल जैसा कुछ नहीं दिखा। यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। वहीं हड़ताल रोडवेज कर्मचारियों ने लघु सचिवालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया और धरना दिया।
720 प्राइवेट बसों को परमिट देने के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का शुक्रवार को 11वां दिन रहा। हड़ताल से यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए अब रोडवेज प्रबंधन ने ठेके पर रोडवेज चालक भर्ती करने का प्लान शुरू किया है। इसके तहत दो दिन में 40 चालक भर्ती किए गए हैं। इन चालकों की भर्ती दैनिक आधार पर की गई है और स्पष्ट हिदायत दी हैं कि नियमित कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने पर इन्हें हटा दिया जाएगा। इसके अलावा होमगार्ड के 65 जवानों को कंडक्टर बनाया गया है। नई भर्ती का असर साफ दिखा और बस स्टैंड परिसर में लगभग सभी बूथों पर रोडवेज बसें नजर आई। दिनभर में 53 बसें विभिन्न रूटों पर दौड़ीं जिन्होंने 92 चक्कर लगाए। डीआई जय किशन ने बताया कि ठेके पर हुई भर्ती और होमगार्ड के जवानों के सहारे यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
पिछले 11 दिन से 720 प्राइवेट बसों को परमिट दिए जाने के विरोध में हड़ताल कर रहे रोडवेज कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी शहर में प्रदर्शन के बाद लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में विभिन्न विभागों के कर्मचारी और संगठनों के सदस्य भी आए।