{"_id":"5a53c9544f1c1b4d198b5bd1","slug":"171515440468-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 कम्प्यूटर आपरेटर हड़ताल पर होने से लटका रहा सरकारी कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 कम्प्यूटर आपरेटर हड़ताल पर होने से लटका रहा सरकारी कामकाज
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल से लघु सचिवालय का कामकाज ठप
भिवानी। लाठी चार्ज के विरोध में जिले भर के 300 कंप्यूटर आपरेटर सोमवार को हड़ताल पर रहे। कंप्यूटर आपरेटर हड़ताल पर रहने से लघु सचिवालय का कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। एसडीएम ऑफिस के सभी आपरेटर हड़ताल पर होने से जमीन की कोई रजिस्ट्री नहीं हुई। इसके साथ ही जमीन की जमाबंदी का काम भी ठप रहा। ई-दिशा केंद्र में जाति प्रमाण, रिहायशी प्रमाण पत्र व ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आए सैकड़ों लोगों को हड़ताल के कारण निराश लौटना पड़ा। लाठी चार्ज किए जाने के विरोध में कंप्यूटर ऑपरेटर संगठन के सदस्यों ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।
भिवानी जिले में करीब 300 कंप्यूटर ऑपरेटर अस्थायी तौर पर सरकारी ऑफिस में कार्यरत हैं। पिछले लंबे समय से कंप्यूटर ऑपरेटर स्थायी किये जाने और महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। रविवार को करनाल में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा ऑपरेटरों पर लाठी चार्ज किए जाने विरोध में जिले के सभी 300 कंप्यूटर ऑपरेटर पूर्ण रूप से हड़ताल पर रहे। जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताल का असर सरकारी काम-काज पर खासा देखने को मिला। ई-दिशा केंद्र, एसडीएम कार्यालय, सीटीएम कार्यालय सहित सभी टीईएच सेंटरों का कामकाज ठप रहा। ई-दिशा केंद्र में ऑपरेटर ना होने से लोगों को बिना काम करवाए ही निराश होकर लौटना पड़ा।
--
प्रमाण पत्र बनवाने का काम लटका
ई-दिशा केंद्र में मुख्य रूप से जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस व आरसी बनवाने सहित अनेक कार्य करवाने के लिए लोग आते हैं। सोमवर का दिन होने के कारण यहां लोगों की भीड़ काफी रही, लेकिन ऑपरेटर हड़ताल पर होने से लोगों को अपना काम करवाए बिना ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
--
तहसील में नहीं हुई कोई रजिस्ट्री
एसडीएम व तहसील कार्यालय के ऑपरेटर पर भी हड़ताल पर होने के कारण जमीन की रजिस्ट्री का काम लटक रहा। 24 रजिस्ट्री के लिए फाइल लगी हुई थी, लेकिन आज एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई।
जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील कार्यालय आया था, लेकिन ऑपरेटर हड़ताल पर होने के कारण रजिस्ट्री नही हो पाई। अब बिना काम हुए लौटना पड़ रहा है।
रामकिशन, पंच, सैय गांव
--
मुझे कॉलेज में रिहायशी प्रमाण पत्र जमा करवाना है। प्रमाण पत्र प्रमाण बनवाने के लिए मुझे ई-दिशा केंद्र में फाइल जमा करवानी थी, लेकिन फाइल जमा नहीं हो पाई।
मनदीप, छात्र
--
पिछले एक सप्ताह से चक्कर लगाने के बाद मेरी जमीन की रजिस्ट्री का काम सोमवार को पूरा होना था, लेकिन सोमवार को हड़ताल होने के कारण रजिस्ट्री नहीं हो पाई।
हरिराम, पूर्णपुरा
--
अपने साथी किसान महेंद्र सिंह के साथ लघु सचिवालय में किसान कार्ड बनवाने के लिए आया था, लेकिन कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर होने के कारण काम अधर में लटक कर रह गया। अब ठंड के मौसम में इसके लिए फिर से आना पड़ेगा।
कंवर सिंह, रेवाड़ीखेड़ा