{"_id":"5a3ea8e74f1c1bbd208b86ec","slug":"171514055911-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी का कनेक्शन है नहीं, बिल भेज दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी का कनेक्शन है नहीं, बिल भेज दिया
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना कनेक्शन दिए ही भेज दिया पानी का बिल
बहल। अगर किसी के घर में पेयजल का कनेक्शन की बात तो दूर अगर गली में पेयजल के लिए लाइन भी न हो और फिर भी बिल आ जाए तो उसका चौंकना होना लाजिमी है। ऐसा ही एक मामला बिधनोई गांव में सामने आया है। गांव निवासी रमेश शर्मा को जनस्वास्थ्य विभाग ने बिल भेजा है जबकि उसने विभाग से कोई कनेक्शन नहीं ले रखा है।
बिधनोई गांव के रमेश शर्मा को उस वक्त बड़ी हैरानी हुई जब उसे जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजा गया 480 रुपये का बिल मिला। विभाग द्वारा रमेश पुत्र भीम सेन के नाम से जारी 8616 नंबर पर 22 दिसंबर, 2017 की तारीख अंकित है तथा इसमें मार्च 2015 से मार्च 2017 के तक के लिए पानी का बिल 460 रुपये दर्ज है। जबकि रमेश ने विभाग से कोई कनेक्शन नहीं ले रखा है। इतना ही नहीं, रमेश की गली में पेयजल की लाइन भी नहीं है। उसकी गली के लोगों ने अपने खर्चे पर एक टंकी बनाई हुई है जिसमें ट्यूबवैल से पानी आता है और वही प्रयोग करते हैं।
रमेश ने बताया कि विभाग के कर्मचारियों से भी बात की लेकिन कोई हल नहीं मिला। अब उसे यह समझ नहीं आ रहा है कि वह इस बिल को अदा करे या नहीं। उसे डर भी है कि कहीं अदायगी नहीं करने की सूरत में विभाग कोई कार्रवाई न कर दें। वहीं, विभाग के एसडीओ जगदीश बेनीवाल ने बताया कि हो सकता है कि ठेकेदारों ने शुरुआत में कनेक्शन के लिए व्यक्ति का राशन कार्ड लिया हो। लेकिन, जब उसके पास कनेक्शन ही नहीं है तो उसे कोई पैसे जमा कराने के लिए तो नहीं कह रहा है।