फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   17 thousand women and children made trouble free travel

17 हजार महिलाओं और बच्चों ने की परेशानी भरी फ्री यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
17 thousand women and children made trouble free travel
भिवानी। रक्षा बंधन पर फ्री बस यात्रा महिलाओं के लिए आफत बनी रही। बस स्टैंड, रोहतक गेट, महम गेट, सेक्टर-13 मोड़, लोहारू ओवरब्रिज के पास खड़ी महिलाएं बस एक ही सवाल कर रही थी कि बस कब आएगी। महिलाएं लंबे समय तक बसों का इंतजार करती रहीं। हालांकि रोडवेज प्रबंधन ने लगातार बसें चलाकर व्यवस्था बनाने का प्रयास किया मगर सोसायटी की अधिकतर बसें नहीं चलने के कारण स्थिति बिगड़ी नजर आई। अब सोसायटी व कुछ प्राइवेट बसें नहीं चलने पर इस संबंध में डीजी, उपायुक्त भिवानी, आरटीए भिवानी, आरटीए रोहतक को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई है। वीरवार को करीब 17 हजार महिलाओं, बेटियों, बच्चों ने बसों में आफत भरा सफर किया। भिवानी डिपो में करीब 118 बसें हैं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बुधवार दोपहर 12 बजे के बाद से ही बस स्टैंड परिसर में महिला यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। वीरवार को रक्षाबंधन के दिन तो सुबह से ही परिसर में भीड़ रही। अधिक भीड़ होने के कारण व्यवस्था भी चरमरा गई और महिलाएं बसों का इंतजार करती ही देखी गई। दिल्ली, हिसार, हांसी, लोहारू, दादरी, जींद रूटों पर जाने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी थी। शाम तक भी परिसर में भारी भीड़ लगी रही। जीएम के निर्देशन में एसएस, डीआई सुरेश कुमार डोहकी की पूरी टीम व्यवस्था बनाने में जुटी रही।
विज्ञापन

खूब दौड़ी रोडवेज बसें, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
व्यवस्था बनाने के लिए रोडवेज प्रबंधन ने खूब प्रयास किया। सभी रूटों पर बसों का समय पूरा होने के बाद भी दौड़ाया। रोहतक, दादरी, लोहारू, हांसी, हिसार, जींद के लिए काफी अतिरिक्त बसें भेजी गई। व्यवस्था बनाने के लिए सभी कर्मचारियों की भी छुट्टियां रद्द कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसायटी की नहीं चली बसें, कार्रवाई के लिए लिखा पत्र
दो दिन की फ्री यात्रा के दौरान रोडवेज परिसर से सोसायटी की बसें गायब हो गई। भिवानी ही नहीं रोहतक से भी सोसायटी की बसें आती थी। सोसायटी की बसें नहीं चलने पर कर्मचारियों ने जीएम को लिखित में शिकायत दी है। जिसके बाद अब जीएम कार्यालय की ओर से डीजी, उपायुक्त भिवानी, आरटीए भिवानी और रोहतक को पत्र लिखकर कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।
हर रूट पर दौड़ी अतिरिक्त बसें
डीआई सुरेश कुमार डोहकी ने बताया कि सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर व्यवस्था बनाई गई है। जिस रूट की ज्यादा सवारी थी, वहीं बसें चलाई गई। चरखी दादरी, लोहारू, हांसी, हिसार, रोहत क रूटों पर निर्धारित बसों के अतिरिक्त पर चार-पांच चक्कर हर रूट पर अतिरिक्त चलाए गए है। आज व्यवस्था नियंत्रण में रही।

वर्जन
सोसायटी की बसें नहीं चलने के कारण थोड़ी समस्या बनी थी मगर आज हमारे कर्मचारियों ने बेहतर सर्विस यात्रियों को दी है। जहां की सवारी ज्यादा रही, उसी रूट पर बसें चलाई है। करीब 17 हजार महिलाओं, बच्चों ने आज फ्री यात्रा की है। सोसायटी की बसें नहीं चलने के संबंध में उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है।
- नेत्रपाल खत्री, जीएम, भिवानी रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed