फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   17 New corora positive found in district Bhiwani.

शादी समारोह में गए छह लोगों समेत 17 संक्रमित, 19 ने कोरोना को हराया

Wed, 08 Jul 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
17 New corora positive found in district Bhiwani.
ठीक हुए कोरोना संक्रमित मरीजों को घर भेजती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच हो रहे शादी समारोह अब महंगे साबित हो रहे हैं। बुधवार को 17 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें छह मरीज ऐसे हैं, जो किसी न किसी शादी समारोह में शिरकत कर लौटे हैं। बाकी ऐसे हैं, जिनके या तो पड़ोसी पॉजिटिव हैं या परिजन। कुछ अन्य पॉजिटिव के संपर्क में आए थे। वहीं बुधवार को दो मरीजों की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 17 संक्रमितों में हालु बाजार, घोषियान चौक,गांव जताई, शिव कॉलोनी, न्यू हाउसिंग बोर्ड से एक-एक, नंद गांव से छह, तोशाम के रोढा गांव से चार और नेताजी नगर से दो मरीज मिले हैं। बुधवार को भी 250 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़कर 559 तक पहुंच गया है, जिनमें एक्टिव केस 136 है। राहत की खबर यह है कि 19 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। अब तक 419 लोग कोरोना वायरस को मात देकर अपने घर लौट चुके हैं। जुलाई माह के आठ दिनों में 115 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें 78 पॉजिटिव तो पिछले चार दिन में ही सामने आए हैं।
विज्ञापन

ये नए कोरोना पॉजिटिव आए सामने
शादी समारोह से लौटी महिला और युवती संक्रमित : हालु बाजार में 46 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह 28 जून को गुरुग्राम के मानेसर में शादी समारोह में गई थी और 30 को लौटी। घोसियान चौक से 21 वर्षीय युवती भी 28 जून को गुरुग्राम के मानेसर में किसी शादी समारोह में गई थी और 30 जून को यह वापस अपने घर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर की दो वर्षीय बेटी पॉजिटिव : गांव जताई में दो वर्षीय बच्ची की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्ची के माता-पिता दोनों चौ. देवीलाल यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है।
शिव कॉलोनी में युवक मिला संक्रमित : शिव कॉलोनी में 22 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह पहले से आए पॉजिटिव के संपर्क में आया था।
नंदगांव में छह मरीज : नंदगांव में लापरवाही महंगी पड़ी। जो मरीज पहले कोरोना पॉजिटिव आए थे, अब उनके पड़ोसी भी पॉजिटिव हैं। बुधवार को छह पॉजिटिव आए, जिनमें 34 वर्षीय महिला, 85 वर्षीय महिला, 80 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय महिला और 28 वर्षीय महिला है। इन सभी के पड़ोसी पहले पॉजिटिव आए थे।
मामा के संपर्क में आए युवक-युवती मिले रोगी : नेताजी नगर वर्षीय 18-18 वर्षीय युवक व युवती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों के ही मामा पहले कोरोना पॉजिटिव आए थे और उनके संपर्क में आने से ये पॉजिटिव हुए।
दुकानदार मिला पॉजिटिव : न्यूज हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 28 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक की कदम अस्पताल के पास दुकान है। पब्लिक डिलिंग के कारण उसे कोरोना हुआ।
तोशाम के रोढा गांव में चार पॉजिटिव : तोशाम क्षेत्र के गांव रोढा में चार लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें एक ही परिवार से हैं और शादी समारोह में गए थे। पॉजिटिव आए 23 वर्षीय युवक की ज्वेलरी शॉप है। वह 29 जून को हिसार में शादी समारोह में गया था। युवक का मामा पहले ही कोरोना पॉजिटिव था और उनके संपर्क में आने से वह भी पॉजिटिव हुआ। इसके बाद उसकी 46 वर्षीय मां और 24 वर्षीय बहन संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए। वहीं चार वर्षीय बच्चे की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जोकि शादी समारोह में गया था।

कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि लोग सावधानी बरते। घरों से कम से कम बाहर निकले और बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाए। बाजारों में सामुदायिक दूरी का ध्यान रखें। जिन लोगों को खांसी, जुकाम, बुखार, गले में तकलीफ या सांस में तकलीफ संबंधित समस्याएं है, वे अपनी जांच अवश्य करवाए। - डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed