फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   17 new corona patient in Bhiwani

17 नए कोरोना संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
17 new corona patient in Bhiwani
नागरिक अस्पताल में किशोर को वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना संक्रमण अब फिर से गंभीर होता जा रहा है। लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के 17 केस सामने आए। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 44 पहुंच गई है। शुक्रवार को 2150 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। 2092 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के केस तीन दिन से ज्यादा आने लगे हैं। इस 39 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें अधिकतर को होम आइसोलेट किया गया है। वीरवार और शुक्रवार दोनों दिन 17-17 कोरोना संक्रमित सामने आए। केस बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग और वैक्सीनेशन बढ़ा दिया है। अब दो हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए हर रोज लैब भेजे जा रहे हैं। शुक्रवार को भी 2092 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। हरेक मरीज का इलाज से पहले कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ी किशोरों की भीड़
नागरिक अस्पताल सहित सभी केंद्रों पर किशोरों की भीड़ उमड़ रही है। सामान्य अस्पताल की ओपीडी में लगातार वैक्सीनेशन के लिए किशोर-किशोरियों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त नाके लगा पुलिस ने काटे चालान
शुक्रवार को पुलिस भी एक्शन मोड़ में नजर आई। घंटाघर, हांसी गेट, महम गेट, रोहतक गेट, दादरी गेट, अनाजमंडी जैसे निर्धारित नाकों के अलावा बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, सेक्टर 13 में अतिरिक्त नाके लगाकर मास्क नहीं लगाने वालों के चालान काटे। जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

वैक्सीन अवश्य लगवाएं
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव का बेहतर तरीका है सावधानी। ऐसे में लोग मास्क लगाएं, सामुदायिक दूरी के नियम का पालन करें। साबुन से बार-बार हाथ धोते रहे। कोरोना से घबराएं नहीं। सभी पात्र वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed