{"_id":"5c783616bdec222be7359893","slug":"161551382038-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चलाया नाइट डोमिनेशन अभियान, 101 वाहनों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चलाया नाइट डोमिनेशन अभियान, 101 वाहनों के काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। बुधवार देर रात 10 बजे से वीरवार सुबह 3 बजे तक जिला पुलिस की 70 फीसदी फोर्स ने नाइट डोमिनेशन अभियान चलाकर अपराधों की रोकथाम के लिए नाकेबंदी कर गहन जांच पड़ताल की। इस दौरान पुलिस की 10 टीमों वे 30 जगहों पर नाके लगाए और होटल एवं रेस्तरां के अलावा सार्वजनिक स्थलों की जांच पड़ताल की।
पुलिस की विभिन्न टीमों ने 877 वाहनों की जांच की और 101 वाहनों के कागजात पूरे नहीं होने पर चालान किए वहीं पांच वाहनों को इंपाउंड कर दिया। इस दौरान पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारियों पर भी शिकंजा कसा। पुलिस की 30 टीमों ने जगह-जगह नाके लगाए वहीं 10 टीमों ने पैदल ही गश्त पड़ताल की। इस दौरान होटल, रेस्तरा, धर्मशाला के अलावा बस स्टैंड इलाके की भी छानबीन की गई। पुलिस ने 45 सार्वजनिक स्थलों पर दस्तक दी। जबकि नाकाबंदी के दौरान 877 वाहनों की जांच हुई। जिसमें कागजात अधूरे पाए जाने पर सौ से अधिक वाहनों के चालान काटे और पांच वाहन इंपाउंड कर दिए। पुलिस ने 9 लोगों को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा, जिनके कब्जे से 140 बोतल अवैध शराब बरामद की। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। वहीं दो लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा, जिनके कब्जे से 6510 रुपये की नगदी भी बरामद हुई।
फोटो: 28 , 28 ए
-