फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पुलिस ने चलाया नाइट डोमिनेशन अभियान, 101 वाहनों के काटे चालान

पुलिस ने चलाया नाइट डोमिनेशन अभियान, 101 वाहनों के काटे चालान

Fri, 01 Mar 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चलाया नाइट डोमिनेशन अभियान, 101 वाहनों के काटे चालान
भिवानी। बुधवार देर रात 10 बजे से वीरवार सुबह 3 बजे तक जिला पुलिस की 70 फीसदी फोर्स ने नाइट डोमिनेशन अभियान चलाकर अपराधों की रोकथाम के लिए नाकेबंदी कर गहन जांच पड़ताल की। इस दौरान पुलिस की 10 टीमों वे 30 जगहों पर नाके लगाए और होटल एवं रेस्तरां के अलावा सार्वजनिक स्थलों की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

पुलिस की विभिन्न टीमों ने 877 वाहनों की जांच की और 101 वाहनों के कागजात पूरे नहीं होने पर चालान किए वहीं पांच वाहनों को इंपाउंड कर दिया। इस दौरान पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारियों पर भी शिकंजा कसा। पुलिस की 30 टीमों ने जगह-जगह नाके लगाए वहीं 10 टीमों ने पैदल ही गश्त पड़ताल की। इस दौरान होटल, रेस्तरा, धर्मशाला के अलावा बस स्टैंड इलाके की भी छानबीन की गई। पुलिस ने 45 सार्वजनिक स्थलों पर दस्तक दी। जबकि नाकाबंदी के दौरान 877 वाहनों की जांच हुई। जिसमें कागजात अधूरे पाए जाने पर सौ से अधिक वाहनों के चालान काटे और पांच वाहन इंपाउंड कर दिए। पुलिस ने 9 लोगों को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा, जिनके कब्जे से 140 बोतल अवैध शराब बरामद की। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। वहीं दो लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा, जिनके कब्जे से 6510 रुपये की नगदी भी बरामद हुई।
विज्ञापन

फोटो: 28 , 28 ए
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed