{"_id":"5c61c788bdec2273ed39bb24","slug":"161549911944-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कालेज भवन के निर्माण को लेकर भाकियू ने ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कालेज भवन के निर्माण को लेकर भाकियू ने ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला कालेज के भवन निर्माण को लेकर भाकियू ने ज्ञापन सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू। महिला कालेज के भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ने नारेबाजी कर रोष जताया और एसडीएम कार्यालय में सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा। सोमवार को भाकियू ब्लाक प्रधान धर्मपाल बारवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला प्रधान मेवा सिंह आर्य, जिला उप प्रधान आजाद सिंह भूंगला सहित कई पदाधिकारियों ने भाग लिया। किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि 24 फरवरी तक महिला कालेज भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो भाकियू 25 फरवरी से मिनी सचिवालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देगी।
भाकियू जिला प्रधान मेवा सिंह आर्य ने आरोप लगाया कि लोहारू में महिला कालेज भवन के निर्माण को लेकर राजनीति की जा रही है। पिछले साढ़े चार साल से भवन का निर्माण कार्य अटका पड़ा है जबकि तीन बार आला अधिकारी भवन के लिए उपयुक्त जगह तलाशने की कवायद कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों और भाकियू की यही मांग है कि जहां कहीं भी प्रशासन उचित समझे वहां जल्द से जल्द महिला कॉलेज भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए। भाकियू ने चेतावनी देते हुए कहा कि 24 फरवरी तक कालेज भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं करवाया गया तो 25 से लघु सचिवालय के सामने अनिश्चितकाल के लिए धरना शुरू किया जाएगा।
फोटो 11