{"_id":"5b9182b8867a557ebd686b27","slug":"161536262840-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारीयों ने कहा कि मीटरों में कोई फाल्ट है तो लैब से करवाया जाएगा चैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारीयों ने कहा कि मीटरों में कोई फाल्ट है तो लैब से करवाया जाएगा चैक
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। बिजली बिलों में अत्यधिक बढ़ोतरी के विरोध में आधा दर्जन कॉलोनियों के लोगों खासकर महिलाओं ने रोष प्रदर्शन किया तो वीरवार को बिजली निगम के कर्मचारी कॉलोनियों में दौड़ पड़े। खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं, मगर लोगों को संतुष्ट नहीं कर पाए। दरअसल अधिकारियों ने कहा कि रीडिंग तो सहीं ली गई है मगर यह रीडिंग ज्यादा क्यों आई, इसकी जांच करवानी होगी। मीटरों की लैब में जांच करवाई जाएगी। खफा महिलाओं ने कहा कि वे घर चलाए या इतने भारी-भरकम बिल भरें।
हनुमान ढाणी, अमर नगर, टीबा बस्ती, पिपली वाली जोहड़ी क्षेत्र में बिजली के बिल अत्यधिक ज्यादा आए हुए है। घर में दो सीएफएल, एक पंखा होने के बावजूद बिल 16 हजार आया हुआ है। इसी तरह किसी का बिल 20 हजार आया हुआ है तो किसी का 25 हजार। महिलाओं ने इस पर हंगामा भी किया। अमर उजाला ने लोगों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों ने कॉलोनियों में दौड़ लगाई। कॉलोनी में खुला दरबार लगाया गया। जिसमें जांच की तो पाया कि रीडिंग ठीक ली गई है और रीडिंग के आधार पर बिल बने है। अब रीडिंग गलत क्यों आई।
नहीं हुआ कोई समाधान
महिला नीतू, विमला, संतोष ने कहा कि कोई समाधान तो हुआ नहीं। भारी बिजली बिल से तंग आई मजदूर तबके की महिलाओं ने रोष जताते हुए कहा कि काफी दिन से बिजली घर के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। आज यहां खुला दरबार लगाया है इसमें भी बिल समस्या का कोई हल नहीं निकला। पहले बिल बनाने वाली कंपनी ने जो भी गलती की है हम पर उसका बोझ क्यों डाला जा रहा है। पहले बिल कम आता था तो अब अचानक मीटर कीरेल बन गई है, जो हजार-यूनिट तक निकाल देता है। विधवा बबली देवी ने कहा कि उनके घर एक पंखा चलता है बिल के डर से उसे भी काफी हद तक बंद रखते हैं, फिर भी 3 हजार से अधिक बिल आया है।
विज्ञापन
रीडिंग तो सही है मगर ज्यादा क्यों आई, इसकी होगी जांच
खुला दरबार लगाने पहुंचे निगम के अधिकारी सीए राकेश ने पहले एक कंपनी को यहाँ की बिलिंग की जिम्मेदारी दी गई थी और अब नई कंपनी है ,इससे लग रहा की पीछे कुछ कमी रही है या फिर कुछ मौसम के कारण भी ऐसा हो सकता है। कहा कि लोगों की तेज मीटर चलने की भी शिकायत है ,यदि ऐसा है तो उपभोक्ता जो भी शिकायत फॉर्म भरता है उसके मीटर को चैक करवा दिया जाएगा। कहा कि कुछ मीटरों की रीडिंग का मिलान किया तो रीडिंग तो सही है पर यह बही नहीं पता चला है कि अधिक रीडिंग कैसे आई हैं। इसकी हम जांच कर रहे हैं और उपभोक्ताओं को पूर्ण रूप से राहत दी जाएगी।