फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ढ़िगावा में सीएम की रैली आज, तैयारियां पूर्ण

ढ़िगावा में सीएम की रैली आज, तैयारियां पूर्ण

Sun, 04 Mar 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
ढ़िगावा में सीएम की रैली आज, तैयारियां पूर्ण
ढ़िगावा में सीएम की रैली आज, तैयारियां पूर्ण
विज्ञापन

भिवानी/लोहारू। उपमंडल के ढिगावा मंडी कस्बे में रविवार को मुख्यमंत्री मनोहरलाल जनसभा को संबोधित करेंगे। लोहारू हलके में चौथी बार सीएम के आगमन के अपने सियासी मायने तो हैं ही, साथ ही लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री कोई बड़ा विकास का तोहफा भी दे सकते हैं। लोहारू विधानसभा हलके से भाजपा की टिकट पर जेपी दलाल ने चुनाव लड़ा था, लेकिन इनेलो के ओमप्रकाश गोरा उन्हें पराजित कर विधायक बनने में कामयाब रहे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी दलाल का दावा है कि सीएम 50 करोड़ से अधिक लागत से पूरी होने वाली 15 नई परियोजनाओं की घोषणा करेंगे। वहीं भिवानी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने सीएम को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।
--
डीसी-एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
उपायुक्त अंशज सिंह ने शनिवार को आवास बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव तथा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी दलाल व आला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रैली स्थल का दौरा किया।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त ने हैलीपेड स्थल, विश्राम गृह तथा पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त ने जनसभा और पार्किंग स्थल को व्यवस्थित के किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि पार्किंग स्थल के आस पास जाम की स्थिति न बने और लोगों को आने में किसी प्रकार की परेशानी भी नहीं होनी चाहिए। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर संदीप जोशी, मनीष मित्तल, ठाकुर विक्रम सिंह, जिला अध्यक्ष नंदराम धानिया, एसडीएम उत्तम सिंह, सीटीएम महेश कुमार, डीएसपी कुलदीप बैनीवाल, डीएसपी संजय बिश्नोई, डीएसपी जगतसिंह मोर, एसई एसपी सिंहमार, एसएस सांगवान पवन वर्मा, संजय रंगा, एसएचओ प्रकाश चंद आदि मौजूद रहे।
--
रैली स्थल पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन करेगा विरोध प्रदर्शन
भिवानी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने शनिवार को बैठक कर सीएम को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
एसोसिएशन के प्रधान आकाश रहेजा ने प्राइवेट स्कूलों की मीटिंग के बाद बताया कि सरकार उनकी मांगों को लेकर बिलकुल भी गंभीर नहीं है। इसी बात का विरोध दर्ज करने के लिए सीएम के रैली स्थल पर भिवानी, दादरी, लोहारू, ढिगावा, बौद, बवानीखेडा, तोशाम आदि के स्कूल के संचालक विरोध प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्राइवेट स्कूलों के संचालक जूई में एकत्रित होकर रैली की ओर प्रस्थान करेंगे। रैली स्थल पर जाकर स्कूल संचालक और स्टाफ मुख्यमंत्री के घेराव करेंगे। भिवानी से प्राइवेट स्कूल संचालक सुबह आठ बजे अनाज मंडी के पास एकत्रित होंगे और वहां से एक काफिले के रूप में जुई पहुंचेंगे। आकाश ने बताया कि ये प्रदर्शन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा के नेतृत्व में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 134ए के तहत पढ़ रहे बच्चों की फीस सरकार ने दे दिए होते तो एसोसिएशन विरोध की बजाय मुख्यमंत्री का सम्मान करती। यदि अब भी सरकार नहीं चेती और पैसा रिलीज नहीं किया तो एसोसिएशन आने वाले सत्र में 134ए के तहत दाखिला नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed