{"_id":"5a7df05d4f1c1bca798b8b14","slug":"161518202973-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक ने किया बच्चियों से अभ्रद व्यवहार, अभिभावक नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापक ने किया बच्चियों से अभ्रद व्यवहार, अभिभावक नाराज
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यापक ने किया बच्चियों से अभद्र व्यवहार
लोहारू। गोठड़ा गांव के कुछ अभिभावकों ने गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल के एक अध्यापक पर चौथी व पांचवीं कक्षा की बच्चियों के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया तो शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी स्कूल पहुंचे। अभिभावकों ने अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे कुछ अभिभावकों ने स्कूल में पहुंच कर स्कूल के एक अध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग करने लगे। अभिभावकों ने अध्यापक पर चौथी और पांचवीं कक्षा की तीन-चार लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी शक्तिपाल आर्य स्कूल में पहुंचे और सारे वाकये को सुना। इसके बाद उन्होंने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सदानंद वत्स को मामले से अवगत करवाया। इसके बाद जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गोठड़ा गांव में पहुंच कर अभिभावकों से सारी जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए लिखित में शिकायत पत्र सौंपा।
खंड शिक्षा अधिकारी शक्तिपाल आर्य ने बताया कि एक शिक्षक के खिलाफ अभिभावकों ने शिकायत दी है। अभिभावकों ने अध्यापक पर बच्चियों के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। अभिभावकों की शिकायत की जांच की जा रही है। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो विभाग कार्रवाई करेगा।