फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   160 farmers arrived in the mandi of district headquarters with 237 mustard wheat.

जिला मुख्यालय की मंडी में 160 किसान गेहूं तो 237 सरसों लेकर पहुंचे

Fri, 09 Apr 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
160 farmers arrived in the mandi of district headquarters with 237 mustard wheat.
नई अनाजमंडी में ट्रैक्टर-ट्राली से गेहूं उतारते हुए मजदूर। संवाद - फोटो : Bhiwani
किसानों के भुगतान को लेकर आढ़तियों की हड़ताल की सुगबुगाहट के दूसरे दिन भी भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी में गेहूं की नियमित रूप से सरकारी खरीद हुई। शुक्रवार को गेहूं की फसल लेकर 160 किसान मंडी पहुंचे, जबकि सरसों लेकर 237 किसानों के गेट पास काटे गए। शुक्रवार को भिवानी मंडी में करीब 13 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं सरकार ने खरीदा।
विज्ञापन

मंडी में गेहूं के बड़े-बड़े ढेर लग गए। मौसम बिगड़ने की आशंका के चलते मंडी से उठान कार्य में तेजी लाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वहीं ढुलाई ठेकेदार को भी लदान का कार्य तेज गति से करने की सख्त हिदायतें दी हैं। भिवानी मंडी में आढ़तियों ने गेहूं व सरसों की खरीद में नियमित भूमिका निभाई और किसी तरह की कोई हड़ताल नहीं रखी।
विज्ञापन

भिवानी मंडी में रोजाना ही गेहूं की आवक अब तेज होने लगी है, वहीं सरसों की खरीद भी अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। अधिकारियों की मानें तो आगामी दस दिनों में सरसों की खरीद पूरी हो जाएगी। मगर इस बार हैरानी की बात यह है कि मंडी में एक माह से सरसों की आवक हो रही है, मगर सरकार को अभी तक सरसों का एक दाना भी नहीं खरीदने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसों की प्राइवेट खरीद जोरों पर
सरसों एमएसपी से 700 रुपये अधिक भाव पर बिक रही है, ऐसे में मंडी पहुंची सरसों की प्राइवेट खरीद जोरों पर है। भिवानी मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद देर शाम तक चली। मंडी में रोजाना ही गेहूं की आवक बढने लगी है। इसी के साथ मंडी में किसानों के लिए गेहूं रखने की दिक्कतें भी आने लगी हैं। मंडी में अभी भी खरीद हो चुके गेहूं के करीब आठ से दस हजार कट्टे मंडी में हैं, जिनके उठान में तेजी लाने के संबंध में अधिकारियों ने भी ढुलाई ठेकेदारों को निर्देश जारी किए हैं। मौसम बिगड़ने की आशंका के चलते भी आढ़तियों को भी उचित प्रबंधों की हिदायतें दी गई हैं। अगर बारिश हुई तो मंडी में पड़ी फसल भीग सकती हैं, ऐसे में किसान भी मौसम का मिजाज और फोन पर आए मैसेज के बाद ही मंडी पहुंच रहे हैं।
वर्जन
शुक्रवार को करीब 13 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। गेहूं की खरीद के साथ उठान को लेकर भी संबंधित ढुलाई ठेकेदारों को कार्य में तेजी लाने के उच्चाधिकारियों द्वारा निर्देश दिए गए हैं। भिवानी मंडी में आढ़तियों की कोई हड़ताल नहीं है। सरकारी खरीद नियमित रूप से चल रही है।

- मुकेश कुमार परचेजर एवं खाद्य निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।
तोशाम मंडी में अब तक 6327 क्विंटल गेहूं खरीदा
तोशाम (संवाद)। स्थानीय अनाज मंडी में गेहूं की खरीद का कार्य सुचारु ढंग से चल रहा है। वीरवार तक अनाज मंडी में 6327 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। मार्केट कमेटी के सचिव अमनजीत सिंह ने बताया कि स्थानीय अनाज मंडी में गेहूं की खरीद सुचारु ढंग से की जा रही है। 655 क्विंटल गेहूं का उठान भी किया जा चुका है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अनुरोध किया है कि वे अनाज मंडी में अपने उत्पादों को बिक्री के लिए लाते समय साफ सुथरा एवं सूखा कर लाना सुनिश्चित करें। अनाज मंडी में किसी भी किसान को अपना गेहूं बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत आती है तो वह उनके कार्यालय में संपर्क स्थापित कर सकता है। खरीद प्रक्रिया से जुड़े संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं आढ़तियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि गेहूं की बिक्री के समय किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार मंडी परिसर में किसानों की सुविधा के दृष्टिगत सभी प्रकार के आवश्यक प्रबंध किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed